आरोहण स्कॉलरशिप” से मेधावी बच्चों को मिला शिक्षा का मजबूत संबल

आरोहण स्कॉलरशिप” से मेधावी बच्चों को मिला शिक्षा का मजबूत संबल


देवास–भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड (Vertis) के सीएसआर प्रशासन द्वारा टोल कर्मचारियों के मेधावी बच्चों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से वर्ष 2025–26 के लिए “आरोहण स्कॉलरशिप योजना” के अंतर्गत फंदा टोल प्लाजा पर छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में टोल कर्मचारियों के चयनित मेधावी विद्यार्थी अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित रहे।
इस योजना के तहत देशभर से टोल कर्मचारियों के 300 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों में कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को ₹12,000 तथा यूजी–पीजी के विद्यार्थियों को ₹50,000 की शैक्षणिक सहायता प्रदान की जा रही है, ताकि वे अपनी पढ़ाई बिना किसी आर्थिक बाधा के आगे बढ़ा सकें।
फंदा टोल प्लाजा पर आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में प्रोजेक्ट हेड अजय मिश्रा के नेतृत्व में तथा एमपीआरडीसी के चीफ इंजीनियर सुनील वर्मा की विशेष उपस्थिति में चयनित विद्यार्थियों को उनके अभिभावकों के साथ प्रोत्साहन स्वरूप चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि यह पहल केवल आर्थिक सहायता भर नहीं है, बल्कि यह एक विश्वास का संदेश है कि टोल कर्मचारियों के बच्चों की शिक्षा आर्थिक अभाव के कारण बाधित नहीं होगी।
कार्यक्रम में डीएम एमपीआरडीसी सोनल सिंहा, एजीएम एमपीआरडीसी सुनील जैन, डीबीसीपीएल की सीएसआर टीम, मेधावी विद्यार्थियों के अभिभावक तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
“आरोहण स्कॉलरशिप” वास्तव में उन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणादायक पहल है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने का साहस रखते हैं। यह योजना न केवल विद्यार्थियों को आर्थिक सहयोग प्रदान करती है, बल्कि उनके आत्मविश्वास और भविष्य की उड़ान को भी नई दिशा देती है।

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook