आष्टा: एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर छात्रोत्सव, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

आष्टा: एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर छात्रोत्सव, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान


आष्टा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की आष्टा नगर इकाई ने 78वें स्थापना दिवस पर सांदीपनि विद्यालय में छात्रोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सहित अतिथियों ने मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर किया।
विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि आज के युवा विद्यार्थी देश का भविष्य हैं। विद्यार्थियों को स्पष्ट लक्ष्य तय कर कठिन परिश्रम करना चाहिए और सफलता मिलने तक निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी जानकारी दी।
प्रांत कार्यकारिणी सदस्य रजत सोनी ने युवाओं से ज्ञान, शील और एकता के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्य स्तरीय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रिंसी विश्वकर्मा एवं पीयूष मेवाड़ा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में कथक नृत्य की प्रस्तुति दी गई तथा एबीवीपी पदाधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share this article: WhatsApp Facebook