आष्टा जनपद कार्यालय में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर

आष्टा जनपद कार्यालय में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर

आष्टा जनपद कार्यालय में शांति समिति की बैठक सम्पन्न, त्योहारों को सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर
आष्टा। आगामी होली, शीतला सप्तमी, रमजान सहित विभिन्न त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से आष्टा नगर के जनपद कार्यालय सभा कक्ष में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में अनुविभागीय अधिकारी नितिन टाले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दामोदरदास गुप्ता, जनपद सीईओ अमित व्यास, टीआई गिरीश दुबे, टीआई पार्वती हरिसिंह परमार, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष प्रतिनिधि उमेश शर्मा, सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा, शहर काजी फजले बारी आरिफ, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई, पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह मालवीय सहित पार्षदगण रवि शर्मा, तेजसिंह राठौर, डॉ. राजकुमार मालवीय, डॉ. सलीम, पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू भाई, रईस मियां एवं अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक में जानकारी दी गई कि हिंदू उत्सव समिति द्वारा नगर में लगभग 100 स्थानों पर होलिका दहन प्रस्तावित है, वहीं शीतला सप्तमी पर नगर के दो स्थानों पर पूजा-अर्चना की व्यवस्था की जाएगी। अलीपुर क्षेत्र में होलिका दहन स्थल पर अतिक्रमण की समस्या भी सामने आई, जिसके निराकरण हेतु प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।
त्योहारों के दौरान डीजे संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लागू रखने का निर्णय लिया गया। साथ ही नगरपालिका को विशेष साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति तथा विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत प्रदाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। नगर में सड़कों पर घूम रहे मवेशियों के झुंड एवं खतरनाक स्वानों की पहचान कर उचित प्रबंधन करने की जिम्मेदारी भी नगरपालिका को सौंपी गई।
बैठक में नागरिकों ने सुझाव देते हुए नाबालिगों द्वारा तेज गति एवं नियम विरुद्ध वाहन संचालन पर कार्रवाई की मांग की। इस पर नवागत एसडीओपी दामोदरदास गुप्ता ने स्पष्ट किया कि ऐसे मामलों में वाहन चालकों के साथ-साथ उनके अभिभावकों पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाकर उल्लंघनकर्ताओं के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए जाएंगे तथा किसी प्रकार की सिफारिश स्वीकार नहीं की जाएगी।
टीआई गिरीश दुबे ने वर्तमान में चल रही बोर्ड एवं सामान्य परीक्षाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ध्वनि प्रदूषण को ध्यान में रखकर डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
अनुविभागीय अधिकारी नितिन टाले ने नगर के मीडिया की सराहना करते हुए कहा कि हाल में आए तूफान के दौरान मीडिया ने जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए प्रशासन का सहयोग किया, जो प्रशंसनीय है। उन्होंने सभी धर्मों के नागरिकों से अपील की कि होली, रमजान, ईद या अन्य कोई भी पर्व आपसी भाईचारे, सद्भाव एवं उत्साह के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
बैठक के अंत में प्रशासन ने आश्वस्त किया कि समिति में प्राप्त सुझावों के अनुरूप व्यवस्थाओं को अधिकतम स्तर तक क्रियान्वित किया जाएगा तथा नगर की शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में नागरिकों के सहयोग को महत्वपूर्ण बताया।

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook