आष्टा की अनुश्री ठाकुर ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादू
आष्टा की अनुश्री ठाकुर ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादू
मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की मौजूदगी में दी शानदार गायन प्रस्तुति
आष्टा। देहली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, आष्टा की कक्षा सातवीं की छात्रा अनुश्री ठाकुर ने पश्चिम क्षेत्रीय न्यायिक अधिकारियों के प्रतिष्ठित सम्मेलन में शानदार गायन प्रस्तुति देकर विद्यालय और आष्टा का नाम रोशन किया।
SLSA एवं NALSA द्वारा आयोजित सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए न्यायिक अधिकारियों एवं गणमान्य अतिथियों की मौजूदगी में अनुश्री ने अपनी सुमधुर आवाज से सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत की गरिमामयी उपस्थिति ने इस अवसर को और खास बना दिया।
अनुश्री की इस उपलब्धि में विद्यालय के संगीत शिक्षक पंकज राव के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। विद्यालय की प्राचार्या वंदना जॉर्ज के नेतृत्व में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास और प्रतिभा निखारने पर विशेष ध्यान दिया जाता है।
विद्यालय निदेशक ध्रुव कुमार तिवारी सहित विद्यालय परिवार ने अनुश्री को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना