आष्टा में मंत्री तुलसी सिलावट ने समोसा प्रतिष्ठान का किया शुभारंभ
आष्टा में मंत्री तुलसी सिलावट ने समोसा प्रतिष्ठान का किया शुभारंभ
आष्टा। मध्य प्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने अपने निजी प्रवास के दौरान आष्टा में एक समोसा प्रतिष्ठान का फीता काटकर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर मंत्री श्री सिलावट ने प्रतिष्ठान संचालक देवकरण पहलवान को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और व्यवसाय की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि नए व्यापारिक प्रतिष्ठानों की शुरुआत स्थानीय स्तर पर रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देती है।
कार्यक्रम के दौरान व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष रूपेश राठौर ने मंत्री श्री सिलावट का आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को मंत्री ने शुभकामनाएँ देते हुए प्रतिष्ठान की सफलता की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।
शुभारंभ समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।