आष्टा में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, मोहर्रम जुलूस के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

आष्टा में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, मोहर्रम जुलूस के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

आष्टा में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक, मोहर्रम जुलूस के लिए प्रशासन ने जारी किए निर्देश

सीहोर जिले के आष्टा नगर में आगामी त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासन, पुलिस, नगर पालिका प्रतिनिधियों सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने भाग लिया तथा त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं और दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।
वीओ:
आष्टा थाना परिसर में आयोजित बैठक में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस दामोदर दास गुप्ता, अतिरिक्त तहसीलदार अग्रवाल, थाना प्रभारी गिरीश दुबे तथा नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह हेमकुंवर मेवाड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में आगामी त्योहारों एवं विशेष रूप से मोहर्रम जुलूस को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जुलूस मार्ग की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल उपलब्धता एवं साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। नगर पालिका एवं विद्युत विभाग ने आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।
एसडीओपी दामोदर दास गुप्ता ने स्पष्ट किया कि जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार के हथियारों का प्रदर्शन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने अथवा भ्रामक गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसी भी जुलूस में डीजे एवं प्रतिबंधित साउंड सिस्टम के उपयोग की अनुमति नहीं होगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की कि सभी त्योहार आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं तथा ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी को असुविधा हो।
बैठक में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, पत्रकार एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट: संजय जोशी, आष्टा

You may also like

सजग राष्ट्र प्रहरी' सम्मान से सम्मानित हुई साक्षी जाट

सजग राष्ट�...

*प्रस्फुटन समितियां के शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

*प्रस्फुट�...

Ram Temple donation 'theft' case: SC tells SIT to submit status report within 2 weeks

Ram Temple donation 'theft'...

ITR filing deadline: What happens if you don’t file your income tax return by July 31?

ITR filing deadline: What h...

Share this article: WhatsApp Facebook