आष्टा नगर की खबरें एक पेज पर सभी खबरो को पढ़े  बहुत कम शब्दों में खबरों का  सार

आष्टा नगर की खबरें एक पेज पर सभी खबरो को पढ़े बहुत कम शब्दों में खबरों का सार

खबर 1
सांदीपनि विद्यालय में अकादमिक संवाद व शिक्षक क्विज, पालक-शिक्षक बैठक में हुई विद्यार्थियों की समीक्षा
आष्टा। सांदीपनि शासकीय उमावि में अकादमिक संवाद एवं शिक्षक क्विज का आयोजन किया गया। शिक्षकों ने शिक्षाशास्त्र, शैक्षिक मनोविज्ञान, राष्ट्रीय शिक्षा नीति सहित विभिन्न विषयों पर आधारित गतिविधियों में भाग लिया। सात टीमों में विभाजित शिक्षकों ने ऑडियो-विजुअल क्विज के साथ रचनात्मक गतिविधियों में भी उत्साह दिखाया। प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य शिक्षकों के व्यावसायिक विकास एवं नवाचारी शिक्षण को बढ़ावा देना है। त्रैमासिक परीक्षा के बाद आयोजित पालक-शिक्षक बैठक में एक हजार से अधिक पालकों ने पहुंचकर बच्चों की प्रगति पर शिक्षकों से चर्चा की।

खबर 2
उपमंडी मैना में नई सोयाबीन की आवक शुरू, ₹5500 क्विंटल तक बिका भाव
आष्टा। उपमंडी मैना में नई सोयाबीन की आवक के साथ खरीदी का शुभारंभ हुआ। खुले नीलामी में मैना के किसान चिंटू की सोयाबीन ₹5500 प्रति क्विंटल में निशांत ट्रेडर्स ने खरीदी, जबकि दिनेश की 6 क्विंटल उपज ₹5330 प्रति क्विंटल में अयांश ट्रेडर्स ने खरीदी। शुभारंभ के दौरान 9 व्यापारियों ने बोली लगाई। मंडी प्रशासन ने किसानों से फसल साफ-सुथरी लाकर खुले नीलामी में बेचने की अपील की।

खबर 3

15-16 अक्टूबर को होगा ‘ढोली थारो गरबा रास 6.0’, मोना मेवाड़ा अध्यक्ष और धर्मेंद्र दरबार उपाध्यक्ष
आष्टा। नवरात्रि के अवसर पर भगवती पैलेस में 15 एवं 16 अक्टूबर को लगातार छठवें वर्ष ‘ढोली थारो गरबा रास 6.0’ का आयोजन होगा। आयोजन को लेकर समिति का गठन किया गया, जिसमें मोना मेवाड़ा को अध्यक्ष और धर्मेंद्र सिंह दरबार को उपाध्यक्ष चुना गया। समिति सदस्यों ने बताया कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए आयोजन को व्यवस्थित रूप से कराया जाएगा।
खबर 4

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में 52 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं सम्मानित

आष्टा। वार्ड क्रमांक 14 के आंगनवाड़ी केंद्र में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने केंद्र का निरीक्षण कर सुविधाओं और पोषण गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों को बच्चों के प्रारंभिक शिक्षा एवं विकास के प्रभावी केंद्र बनाने पर जोर दिया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र तथा नगर की 52 आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने कार्यकर्ताओं की समस्याएं भी सुनीं और केंद्र परिसर में पौधरोपण किया।

खबर 5
मां-बेटे ने बाइक से तय किया आष्टा से लेह-लद्दाख तक 5 हजार किमी का सफर, विधायक ने किया सम्मान

आष्टा। नगर की कविता चंद्रवंशी और उनके बेटे यश ने रॉयल एनफील्ड GT 650 से आष्टा से लेह-लद्दाख तक करीब 5 हजार किलोमीटर का रोमांचकारी सफर पूरा किया। आष्टा लौटने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने दोनों का स्वागत-सम्मान कर उनकी साहसिक यात्रा की सराहना की और प्रोत्साहन राशि भेंट की। मां-बेटे की इस यात्रा को लेकर नगरवासियों में भी उत्साह रहा।

खबर 6
पितृ तर्पण के लिए आयोजित भागवत कथा में कृष्ण जन्मोत्सव, कथावाचक केदार शर्मा का सम्मान
आष्टा। भोपाल रोड स्थित दरगाह के समीप कुशवाहा जागीरदार परिवार द्वारा पितृ तर्पण के निमित्त आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन कृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कथावाचक पंडित केदार शर्मा ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं प्रसंगों का वर्णन किया। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने व्यासपीठ पर कथावाचक का पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।

हाट बाजार के दौरान यातायात पुलिस ने संभाली व्यवस्था, 13 चालान से ₹10,200 शमन शुल्क वसूला
आष्टा। हाट बाजार के चलते यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था संभाली। दोनों रोड से वाहनों को हटाकर आवागमन सुचारु कराया गया। भोपाल नाका, कॉलोनी चौराहा, तहसील चौराहा, पुराना बस स्टैंड और पुरानी सब्जी मंडी सहित अन्य क्षेत्रों में भ्रमण कर नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने 13 चालान बनाकर ₹10,200 का शमन शुल्क वसूला। स्कूलों की छुट्टी के समय बसों और विद्यार्थियों को भी व्यवस्थित रूप से निकलवाया गया। साथ ही पार्वती नदी किनारे शंकर मंदिर के पास वाहनों की पार्किंग व्यवस्थित कराई गई।

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook