अखण्ड ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, समाज के विकास को मिलेगी नई दिशा

अखण्ड ब्राह्मण समाज की नई कार्यकारिणी का गठन, समाज के विकास को मिलेगी नई दिशा


आष्टा (नि.प्र.)।
अखण्ड ब्राह्मण समाज आष्टा की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल पूर्ण होने के बाद समाज में नव ऊर्जा और उत्साह के साथ नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजजनों की सर्वसम्मति से पूर्व में विनीत त्रिवेदी को समाज का अध्यक्ष चुना गया था। अध्यक्ष बनने के पश्चात उन्होंने समाज की गतिविधियों को और अधिक सशक्त, संगठित एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से संयोजक मंडल के मार्गदर्शन में नई कार्यकारिणी का विस्तार किया।
संयोजक मंडल में राजेश शर्मा, मनीष पालीवाल, दिनेश शर्मा, अतुल शर्मा, रवि शर्मा, संजीव दीक्षित एवं अनंत जोशी के मार्गदर्शन और अनुशंसा पर आगामी परशुराम जयंती उत्सव एवं अक्षय तृतीया जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों को ध्यान में रखते हुए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है, ताकि समाज के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का संचालन सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से किया जा सके।
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ और सम्मानित सदस्यों को सलाहकार मंडल में भी शामिल किया गया। इनमें सर्वेश उपाध्याय, डॉ. अतुल उपाध्याय, संतोष शर्मा, धर्मेन्द्र गौतम, अनिल नायर, मुकेश पाठक, कालू भट्ट, जी.पी. उपाध्याय एवं श्याम शर्मा ‘सलिल’ का मार्गदर्शन समाज को प्राप्त होगा।
नवगठित कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर समाज के सक्रिय एवं समर्पित सदस्यों को दायित्व सौंपे गए हैं। परशुराम जयंती अध्यक्ष के रूप में गबु शर्मा, परिणय उत्सव अध्यक्ष के रूप में दिलीप शर्मा तथा युवा अध्यक्ष के रूप में गौतम शर्मा को जिम्मेदारी दी गई है।
इसी प्रकार उपाध्यक्ष के रूप में निलेश शर्मा (अलीपुर), मनोज नागर, जितेन्द्र दुबे (एडवोकेट), गणेश दुबे, हिमांशु शर्मा (अलीपुर), संतोष शर्मा (चंदन नगर), प्रवीण तिवारी (रॉयल कॉलोनी), जे.पी. शर्मा (एडवोकेट), सुरेश शर्मा (एलआईसी), जितेन्द्र शर्मा, कुलदीप शर्मा (अलीपुर), गगन तिवारी एवं रामकृष्ण शर्मा को मनोनीत किया गया है।
महासचिव पद की जिम्मेदारी नवीन शर्मा को सौंपी गई है, जबकि सचिव के रूप में सुनील शर्मा (शास्त्री) तथा सह-सचिव के रूप में रवि श्रोत्रिय, अखिलेश पंड्या (अलीपुर), विवेक दुबे, आयुष शर्मा, भविष्य शर्मा, अर्पित रावत, अनुराग शर्मा एवं प्रियांश शर्मा को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष के रूप में संजीव दीक्षित को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रवक्ता के रूप में कुलदीप शर्मा (एडवोकेट) एवं पं. योगेश शर्मा को नियुक्त किया गया है। मीडिया प्रभारी के रूप में संजय जोशी, अमित मंकोड़ी, शैलेष शर्मा, प्रवेश शर्मा एवं अक्षत पाठक को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यालय प्रभारी के रूप में राजेन्द्र ‘राजू’ पाठक एवं किरण कुमार शर्मा, सहायक कार्यालय प्रभारी के रूप में ओ.पी. शर्मा (अरिहंत) एवं संतोष दुबे को नियुक्त किया गया है।
महोत्सव प्रभारी के रूप में बसंत पाठक, गणेश दुबे एवं निलेश शर्मा, भोजन प्रभारी के रूप में डॉ. कैलाश शर्मा, डॉ. कृष्णकांत शर्मा, डॉ. मनीष दुबे, हेमन्त त्यागी एवं मनोज शर्मा तथा चल समारोह प्रमुख के रूप में अंकित तिवारी, अक्षत पाठक एवं पुष्पेन्द्र उपाध्याय को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से संगठन मंत्री के रूप में अजय शर्मा (एलआईसी), सुनील तिवारी एवं दीपक तिवारी, संगठन प्रमुख के रूप में विजय उदैनिया एवं प्रमोद शर्मा तथा प्रचार मंत्री के रूप में दीपराज शर्मा, कपिश शर्मा, यश शर्मा एवं राज शर्मा को मनोनीत किया गया है।
अध्यक्ष विनीत त्रिवेदी ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सभी सदस्य पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे तथा समाज की गरिमा और प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर पर समिति के आशीर्वाददाता सुधीर पाठक, एम.पी. शुक्ला, प्रेमनारायण शर्मा, कन्हैयालाल शर्मा, हरिनारायण शर्मा, डालेंद्र कुमार शर्मा, शिवचंद्र पाठक, कैलाश शर्मा, रघुनंदन चौधरी, चंद्रशेखर पंड्या, राधारमन पंड्या, मनोहरलाल पंड्या, कैलाश नारायण श्रोत्रिय, ओमप्रकाश शर्मा, टीकाराम शर्मा, सुरेश पालीवाल, मोहनबाबू शर्मा, रामभरोसे शर्मा, बुद्धिनारायण तिवारी, गोविंद शर्मा एवं संतोष शर्मा सहित समाज के अनेक वरिष्ठजनों ने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook