अन्याय,अत्याचार,तुष्टिकरण की राजनीति को बंगाल की जनता ने आज बिदा किया है-गोपालसिंह इंजीनियर

अन्याय,अत्याचार,तुष्टिकरण की राजनीति को बंगाल की जनता ने आज बिदा किया है-गोपालसिंह इंजीनियर


दीदी की हुई विदाई।
बंगाल में भाजपा,जीत की ओर बढ़ते देख,विधायक ने कार्यालय में बनाई झालमुरी कार्यकर्ताओ के साथ खाई ओर मनाया जीत का जश्न

संजय जोशी 

आष्टा / पूरे देश की ही नही,विश्व के कई देशों की जिसमे खास कर पड़ोसी देशों की निगाह पश्चिम बंगाल सहित सभी पांचों राज्यो के आज आने वाले चुनाव परिणामो पर लगी थी । सुबह 7:00  से ही आष्टा में भी भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य दलों के नेता कार्यकर्त्ता, तथा राजनीति में रुचि रखने वाले हर व्यक्ति की निगाह टीवी पर आ रहे चुनावी परिणामो पर लगी हुई थी । आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर सुबाह से ही टीवी के सामने चुनाव परिणामो को देखने,सुनने अपने कार्यालय पहुच चुके थे,उनके साथ कार्यकर्ताओ ने भी गिनती के साथ दिखाये जा रहे परिणामो को देखा । प्रातः जैसे ही कई राउंड की गिनती के बाद पश्चिम बंगाल,असम सहित अन्य राज्यो में भाजपा की निर्णायक बढ़त सामने आई विधायक कार्यालय में जश्न की तैयारी शुरू हो गई । टीवी के सामने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में चुनाव परिणामो को देख रहे सभी कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की चर्चित हुई झालमुडी बनाने की सामग्री एकत्रित कर झालमुडी बनाई और सभी ने मिल कर खाई । स्मरण रहे पश्चिम बंगाल की जीत में जिस तरह प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव प्रचार के द्वारा एक दुकान पर पहुच कर दस रुपये की झालमुडी बनवाई ओर दुकान के सामने ही सभी कार्यकर्ताओं से साथ,उनके सामने एक आम और सामान्य नागरिक की तरह खरीदी झालमुडी खाई जिसने इस ऐतिहासिक जीत ने अहं रोल अदा किया साथ ही उक्त झालमुडी विश्व मे प्रसिद्धि पा गई है । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने झालमुडी खाने के बाद कार्यालय के सामने आतिशबाजी चला कर मिठाई वितरित की ओर बंगाल सहित अन्य राज्यो में भगवा जीत की खुशी मनाई ओर सभी को बधाई देते हुए जम कर नारेबाजी की गई । इस अवसर पर धारासिंह पटेल,सुशील संचेती,महेंद्र इंजीनियर,तारा कटारिया,विशाल चौरसिया,धनरूपमल जैन,मोहित सोनी,अर्जुन पटेल,सुमित मेहता,अर्जुन प्रजापति,मनीष धारवा,बंटू सोनी,सौरभ
जैन,दशरथ मेवाडा,धर्मेन्द्र परिहार,शुभम सोनी,राकेश प्रजापति,मनोज मुकाती,जुगल वर्मा,महेंद्रसिंह गऊखेड़ी,सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्त्ता उपस्तिथ रहे और ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया ।

अन्याय,अत्याचार,तुष्टिकरण की राजनीति को बंगाल की जनता ने आज बिदा किया है-गोपालसिंह इंजीनियर

पश्चिम बंगाल में भगवा लहराने,भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की जब अत्याचार,अन्याय,दमन,भ्रष्टाचार चरम पर पहुच जाता है,जब सेवा करने वाले सत्ताधारी तुष्टीकरण की राजनीति करने लग जाते है,जनता पर अन्याय होता है तब इस तरह अंधेरा छटता है,सूरज निकलता है और पश्चिम बंगाल की तरह कमल खिलता है । दीदी के 15 साल के राज में पूरे देश ने देखा कि किस तरह दीदी के राज में माँ, बहन,बेटियां असुरक्षित हो गई थी,टीएमसी के गुंडों का कैसा आतंक छा गया था,पूरे राज्य में माँ, माटी, मानुष असुरक्षित था,घुसपैठिये किस तरह बंगला में जमे हुए थे । सम्पन्न चुनाव में बंगाल की जनता ने मौन रह कर अपने एक एक वोट से 15 साल के अत्याचार,अन्याय का बदला लिया ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरे देश मे एवं भाजपा-एनडीए शासित राज्यो में किस तरह विकास की नई इबारत लिखी जा रही है उस विकास पर बंगाल की जनता ने आज कमल का बटन दबाकर मोहर लगा दी ये आज मतगणना में पूरी तरह साफ,स्पष्ट हो गया है । विधायक इंजीनियर ने बंगाल की जनता को,सभी कार्यकर्ताओं,नेताओ,चुनाव आयोग,सुरक्षा एजेंसियों को बधाई दी और आभार व्यक्त किया की पहली बार बंगाल में भय से मुक्त हो कर निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न हुआ ।

You may also like

अन्याय,अत्याचार,तुष्टिकरण की राजनीति को बंगाल की जनता ने आज बिदा किया है-गोपालसिंह इंजीनियर

अन्याय,अत�...

Will Dhoni play? CSK coach's blunt 'above my pay grade' reply goes viral

Will Dhoni play? CSK coach'...

Oil price today: Crude touches $113 per barrel after UAE oil storage facility hit

Oil price today: Crude touc...

'Jai Shree Ram … ': A note, a prayer, and Raghu Sharma's 15-year wait

'Jai Shree Ram … ': A not...

Share this article: WhatsApp Facebook