अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया आष्टा थाने का निरीक्षण

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया आष्टा थाने का निरीक्षण


रिकॉर्ड, रजिस्टर और साइबर सेल की व्यवस्थाएं देखीं, साफ-सफाई एवं अभिलेखों के नियमित संधारण के दिए निर्देश
आष्टा। थाना आष्टा की पुलिस व्यवस्थाओं और विभिन्न शाखाओं के कामकाज का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे ने थाना परिसर का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओपी आष्टा दामोदर गुप्ता भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना कार्यालय सहित रिकॉर्ड कक्ष, विभिन्न शाखाओं और साइबर सेल की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। रिकॉर्ड कक्ष में रखे अभिलेखों के रख-रखाव एवं संधारण की स्थिति देखी गई। इसके साथ ही थाने में संधारित महत्वपूर्ण रजिस्टरों और समय रजिस्टर का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर स्थित साइबर सेल की कार्यप्रणाली और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। थाना कार्यालय एवं अन्य शाखाओं में रखे दस्तावेजों और अभिलेखों का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई तथा रिकॉर्ड को व्यवस्थित रखने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को सभी अभिलेखों और रजिस्टरों को नियमित रूप से अपडेट रखने तथा थाना परिसर की व्यवस्थाओं को सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook