बाबा रामदेवजी की दशमी पर निकली शोभायात्रा

बाबा रामदेवजी की दशमी पर निकली शोभायात्रा

खबर 1 — बाबा रामदेवजी की दशमी पर निकली शोभायात्रा

आष्टा में बाबा रामदेवजी की दशमी श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।
अलीपुर के मीरपुरा स्थित बाबा रामदेवजी मंदिर से भव्य चल समारोह निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर भी शोभायात्रा में शामिल हुए और बाबा रामदेवजी के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान विधायक ने मंदिर परिसर में टीन शेड के लिए 5 लाख रुपये और माताजी के चबूतरे के लिए 50 हजार रुपये, कुल 5.50 लाख रुपये देने की घोषणा की। नगर के विभिन्न मंदिरों में भी पूजा-अर्चना और भंडारों का आयोजन हुआ।

खबर 2 — सांदीपनि विद्यालय में बालरंग समारोह

आष्टा के सांदीपनि शासकीय उमावि में विकासखंड स्तरीय बालरंग समारोह आयोजित किया गया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में ड्राइंग और भाषण प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि ‘25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत’ विषय पर हुई प्रतियोगिता में 212 विद्यार्थियों ने चित्रकला और 128 विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसके अलावा निबंध, काव्यपाठ, संगीत, नृत्य और योग सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी हुईं। प्रथम स्थान प्राप्त विद्यार्थी 24 सितंबर को सीहोर में होने वाले जिला स्तरीय बालरंग उत्सव में शामिल होंगे।

खबर 3 — सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों को किया जागरूक

आष्टा में सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों में देशभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।
सांदीपनि विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना की। अभियान के तहत वृक्षारोपण, स्वच्छता, योग, डिजिटल साक्षरता, नशामुक्ति, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, साइबर सुरक्षा और खेल गतिविधियों सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अतिथियों ने विद्यार्थियों से इन गतिविधियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आह्वान किया।

You may also like

VIT भोपाल मामले में NHRC सख्त, सरकार और UGC से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट

VIT भोपाल मा�...

'Nobody knows truth': Akhilesh dismisses seat-sharing figures amid Cong's demand

'Nobody knows truth': Akhil...

Netanyahu orders sweeping West Bank offensive after deadly Hebron attack

Netanyahu orders sweeping W...

England's 330-acre wheat farm turned wild; 5,290 butterflies counted in 2 years

England's 330-acre wheat fa...

Share this article: WhatsApp Facebook