भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह


संजय जोशी
आष्टा। अखंड ब्राह्मण समाज आष्टा द्वारा भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 18 एवं 19 अप्रैल को विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं परिणय उत्सव कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज स्थानीय शास्त्री स्कूल में भगवान परशुराम जी के जीवन, पराक्रम एवं आदर्शों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई।
प्रतियोगिता में ब्राह्मण समाज के कक्षा 1 से 5 एवं कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही महिलाओं ने भी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराते हुए कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बनाया। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों से भगवान परशुराम जी के जीवन प्रसंगों, उनके शौर्य एवं आदर्शों से जुड़े प्रश्न पूछे गए, जिससे बच्चों एवं उपस्थितजनों का ज्ञानवर्धन हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भगवान परशुराम जी के आदर्शों से परिचित कराना तथा उनमें सांस्कृतिक एवं धार्मिक मूल्यों का विकास करना रहा। आयोजन के दौरान समाजजनों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को समिति की ओर से स्वल्पाहार भी वितरित किया गया।
इस अवसर पर अखंड ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष विनीत त्रिवेदी, संरक्षक प्रेम नारायण शर्मा, कोषाध्यक्ष संजीव दीक्षित, महासचिव नवीन शर्मा, निलेश कुमार शर्मा (एडवोकेट एवं नोटरी), आचार्य योगेश शर्मा, कपिल शर्मा, कृष्णा शर्मा, यश शर्मा, बालिका मंडल अध्यक्ष अशमिका भारद्वाज, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती नीता तिवारी, श्रीमती विजयश्री शर्मा, श्रीमती बीना पुरोहित सहित महिला मंडल के सदस्य एवं समाजजन उपस्थित रहे।

You may also like

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह

भगवान परश�...

Who is Praful Hinge? 3 wickets in 1 over! SRH debutant who destroyed RR

Who is Praful Hinge? 3 wick...

Vaibhav Sooryavanshi falls for golden duck; Kavya Maran's wild celebration goes viral

Vaibhav Sooryavanshi falls ...

Don Tzu and the art of war (only winning, no losing)

Don Tzu and the art of war ...

Share this article: WhatsApp Facebook