भाजपा की तानाशाही और अहंकार का मिलजुलकर जमकर मुकाबला करेंगे- कैलाश परमार कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी

भाजपा की तानाशाही और अहंकार का मिलजुलकर जमकर मुकाबला करेंगे- कैलाश परमार कार्यकारिणी सदस्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी


शाजापुर जिले की विधान सभा काला पीपल में संगठन सृजन अंतर्गत अरनिया कलां के नव नियुक्त अध्यक्ष धनराज परमार आज पूर्व नपाध्यक्ष पूर्व जिला अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारणी सदस्य कैलाश परमार से मार्गदर्शन लेने उनके किलेरामा आवास पर पहुंचे जहां पर परंपरानुसार आगंतुक अतिथि  धनराज परमार का तिलक लगाकर साफा बंधवा कर स्वागत दुपट्टे से स्वागत किया गया, ब्लॉक अध्यक्ष धनराज परमार ने कहा कि हमारा अरनिया ब्लॉक आष्टा का पड़ोसी है इस कारण हमें आप सबका मार्गदर्शन आवश्यक है पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने कहा कि आज भाजपा का मूल चरित्र जनतंत्र को समाप्त करने का बन गया है अहंकार के कारण भाजपा सरकार को बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसी जन समस्याएं दिख ही नहीं रही है, आम जन आज कष्ट में जी रहा है हम सब कांग्रेस जन भाजपा की तानाशाही प्रवृत्ति को संघर्ष से समाप्त कर इनके कुशासन का अंत करेंगे, इस अवसर पर कांग्रेस नेता कुमेर सिंह धनगर, रामचरण रोला खेड़ी, रामलाल चौक, नीलेश परमार, कुमेर सिंह पटेल आदि उपस्थित रहे

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook