भुजरिया पर्व  श्रावणी पर्व , खेल दिबस पर आधारित खबरें

भुजरिया पर्व श्रावणी पर्व , खेल दिबस पर आधारित खबरें

आष्टा में विप्रजनों का श्रावणी पर्व कार्यक्रम संपन्न

प्राचीन शंकर मंदिर एवं मां पार्वती तट पर विधि-विधान से हुआ आयोजन

आष्टा। ब्राह्मणों एवं यज्ञोपवीतधारी द्विजजनों का महापर्व श्रावणी शुक्रवार को नगर के प्राचीन शंकर मंदिर एवं मां पार्वती तट पर नगरपुरोहित पं. मनीष पाठक के आचार्यत्व में विधि-विधान से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रायश्चित संकल्प, पंचगव्य ग्रहण, स्नान, ऋषि पूजन, सूर्य उपासना एवं यज्ञोपवीत पूजन के बाद नवीन यज्ञोपवीत धारण कराया गया। विप्र एवं द्विजजनों ने सप्तऋषियों को आहुतियां अर्पित कर स्वाध्याय एवं आत्मसंयम का संकल्प लिया तथा वरिष्ठजनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राय सिंह मेवाड़ा, पार्षद पं. रवि शर्मा एवं मित्र मंडल तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप प्रगति ने आचार्य एवं ब्राह्मणजनों का अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में पं. प्रेमनारायण शर्मा, पं. हरिनारायण शर्मा, पं. डी.पी. जोशी, पं. कांतिलाल जोशी, साहित्यकार पं. श्याम शर्मा ‘सलिल’, पं. सतीश पंडिया, पं. महेंद्र पाठक, पं. उदय श्रोत्रीय, आचार्य अमित तिवारी, डॉ. दीपेश पाठक सहित बड़ी संख्या में विप्र एवं द्विजजन उपस्थित रहे।


रक्षाबंधन-भुजरिया पर्व पर कुशवाहा समाज ने निकाला भव्य चल समारोह
बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डांडिया-बिनाकी के साथ निकला जुलूस, जगह-जगह हुआ स्वागत

आष्टा। रक्षाबंधन एवं भुजरिया पर्व के अवसर पर कुशवाहा समाज द्वारा नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। भगवान लव-कुश की पूजा-अर्चना के बाद शास्त्री स्कूल, दर्जीपुरा एवं बुधवारा क्षेत्र से बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और डांडिया-बिनाकी के साथ जुलूस शुरू हुआ। बड़ी संख्या में समाजजन तथा महिलाएं सिर पर भुजरिया लेकर शामिल हुईं।
भुजरिया चल समारोह अध्यक्ष अमरचंद कुशवाहा पटेल के नेतृत्व में जुलूस श्रीराम मंदिर, खत्री मार्केट, परदेसीपुरा होते हुए अस्पताल चौराहा पहुंचा। यहां विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों ने पुष्पमाला एवं साफा पहनाकर जुलूस का स्वागत किया।
इस अवसर पर नरेंद्र कुशवाहा, दलकिशोर कुशवाहा, मनोज कुशवाहा, जगदीश कुशवाहा, रवि कुशवाहा सहित समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे। सकल हिंदू समाज अध्यक्ष एवं कुशवाहा समाज जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने स्वागत करने वाले सभी संगठनों एवं समाज प्रमुखों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आष्टा की सामाजिक समरसता, आपसी भाईचारा और सभी समाजों की एकजुटता नगर की बड़ी ताकत है।


क्षमा और भाईचारे का संदेश देता है लोक पर्व भुजरिया : कैलाश परमार
परमार मित्रमंडल ने किया भुजरिया चल समारोह का स्वागत
आष्टा। आपसी मेलजोल, प्रेम और भाईचारे का संदेश देने वाले लोक पर्व भुजरिया का नगर में उत्साह के साथ चल समारोह निकाला गया। खारी कुंडी चौराहा पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार तथा उनके मित्रमंडल ने पुष्पवर्षा एवं साफा पहनाकर चल समारोह का स्वागत किया।
कुशवाहा एवं प्रजापति समाज द्वारा निकाले गए जुलूस में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष एवं बच्चे शामिल हुए। काछीपुरा से शुरू हुआ चल समारोह बुधवारा एवं पुराना बस स्टैंड होते हुए पार्वती तट पहुंचा, जहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।
इस दौरान नरेंद्र कुशवाह, अमरचंद कुशवाह, दलकिशोर कुशवाह, जगदीश कुशवाह, मनोज कुशवाह, दिनेश कुशवाह, गीता कुशवाह सहित अन्य समाजजनों का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रदीप प्रगति, सुभाष नामदेव, सुनील प्रगति, सुरेंद्र पोरवाल, सुरेंद्र परमार एडवोकेट, शुभम शर्मा, नरेंद्र पोरवाल, संजय सुराणा, सी.के. जैन एवं संतोष मालवीय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
कैलाश परमार ने चल समारोह में शामिल सभी लोगों को भुजरिया पर्व की शुभकामनाएं दीं।

भुजरिया पर्व पर हिंदू उत्सव समिति ने किया विभिन्न समाजों की भुजरियाओं का स्वागत

आष्टा। भुजरिया पर्व के अवसर पर हिंदू उत्सव समिति की ओर से नगर में विभिन्न समाजों द्वारा निकाली गई भुजरियाओं का पुष्पवर्षा, साफा, दुपट्टा एवं पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया।

सेमनरी रोड एवं काछीपुरा से आई भुजरिया का पुष्प विद्यालय के समीप तथा कुशवाहा, प्रजापत एवं यादव समाज की भुजरियाओं का पारख मेडिकल के पास स्वागत किया गया। इस दौरान समिति सदस्यों ने श्रद्धालुओं का सम्मान करते हुए आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं सामाजिक समरसता का संदेश दिया।

इस अवसर पर बी.एस. वर्मा, शेष नारायण मुकाती, ललित नागोरी, कृपाल पटाडा, राजा पारख, उमेश शर्मा, संजय सोनी (बंटू), डॉ. राजेंद्र जैन, सुरेश परमार, डॉ. मीना सिंगी, दिनेश जादव आनंद, गोस्वामी तेज सिंह पाटीदार, मुकेश लोधी सहित हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण सिंह भूरू मुकाती उपस्थित रहे।

 

ब्रह्माकुमारी बहनों ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को बांधी राखी
रक्षाबंधन पर समाज सेवा, भाईचारे और बहनों के मान-सम्मान व सुरक्षा का लिया संकल्प
आष्टा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर प्रजापति ब्रह्माकुमारी शांति सरोवर संस्था, आष्टा शाखा की प्रमुख कुसुम दीदी के नेतृत्व में बहनों ने विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के कार्यालय पहुंचकर उन्हें राखी बांधी। बहनों ने विधायक के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं जनसेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।
बहनों ने विधायक के मस्तक पर तिलक लगाकर रक्षासूत्र बांधा और रक्षाबंधन के आध्यात्मिक एवं सामाजिक महत्व की जानकारी दी। विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि रक्षाबंधन समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करने वाला पर्व है। उन्होंने नारी शक्ति के मान-सम्मान और सुरक्षा को सभी की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए समाज सेवा एवं आपसी सम्मान का संकल्प लिया।

शासकीय कन्या स्कूल में पेड़ों को बांधी राखी, लिया संरक्षण का संकल्प
आष्टा। रक्षाबंधन पर्व पर शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल आष्टा में “रक्षाबंधन–पेड़ को राखी” अभियान के तहत छात्राओं ने विद्यालय परिसर के पेड़ों को राखी बांधकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर प्रकृति संरक्षण पर कहानी लेखन एवं पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। छात्राओं ने रचनात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से पेड़ों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
प्राचार्य अजब सिंह राजपूत ने कहा कि पेड़ मानव जीवन का आधार हैं। रक्षाबंधन पर्व को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता बढ़ाने की सार्थक पहल है।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं सहित समस्त स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित रहीं। छात्राओं ने संदेश दिया कि “पेड़ सुरक्षित रहेंगे, तभी जीवन सुरक्षित रहेगा।”

राष्ट्रीय खेल दिवस पर सांदीपनि विद्यालय में खेल प्रतियोगिताएं
वृक्षों को राखी बांधकर लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
आष्टा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नगर के सांदीपनि (सी.एम. राइज) शासकीय उमावि आष्टा में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं के साथ शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रस्साकशी, चम्मच दौड़, कबड्डी, क्रिकेट सहित अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
चम्मच दौड़ के माध्यमिक स्तर में पायल प्रथम, संध्या द्वितीय एवं अनुष्का तृतीय रहीं। हाई स्कूल स्तर पर तनिषा प्रथम, निकिता मालवीय द्वितीय एवं अनुराधा मालवीय तृतीय रहीं। हायर सेकेंडरी स्तर पर प्रतिज्ञा ठाकुर प्रथम, रेणुका धनवाल द्वितीय एवं रेखा विश्वकर्मा तृतीय रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। आयोजन में विकासखंड क्रीड़ा समन्वयक डी.एस. मांडवा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्राचार्य सितवत खान ने कहा कि खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। विद्यालय के विद्यार्थी विभिन्न स्तरों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं।
पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ प्राचार्य सितवत खान, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर के वृक्षों को राखी बांधकर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

You may also like

गोगा नवमी पर निकला चल समारोह हिंदू उत्सव समिति ने किया स्वागत नगर में दो स्थानों पर बीती रात हुई चोरी हर रविवार थाना परिवार पार्वती थाना क्षेत्र के अलीपुर में हुई चाकू बाजी की घटना देखें सभी खबर हमारे साथ

गोगा नवमी �...

Builder promised 5,069 sq ft, delivered 3,900; RERA orders refund, Rs 98 lakh penalty

Builder promised 5,069 sq f...

India eyes nuclear power in Andamans as China challenge grows near Malacca Strait

India eyes nuclear power in...

Hulk Hogan's Florida mansion gets another $1m cut, now listed for $6.9m

Hulk Hogan's Florida mansio...

Share this article: WhatsApp Facebook