भारतीय सेना का हॉट एयर बैलून आष्टा पहुचा,डाबरी के एक खेत मे उतरा, बैलून देखने सैकड़ो नागरिको की भीड़ हुई जमा

भारतीय सेना का हॉट एयर बैलून आष्टा पहुचा,डाबरी के एक खेत मे उतरा, बैलून देखने सैकड़ो नागरिको की भीड़ हुई जमा

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सेना के सभी जवानों का स्वागत-सम्मान किया

आष्टा । आर्मी हॉट एयर बैलूनिंग अभियान के अंतर्गत भोपाल से पुणे तक के सफर पर अपने उद्देश्यों को लेकर भोपाल से आकाश में उड़ा भारतीय सेना का हॉट एयर बैलून आज प्रातः आष्टा पहुचा ओर उक्त बैलून डाबरी के एक खेत मे उतरा । जब उक्त बैलून को आष्टा व अन्य ग्रामो से गुजरते आकाश में देखा तो नागरिको में कौतूहल का उत्साह का वातावरण बन गया । हर कोई इसे उतरते,उड़ते देखना चाह रहा था । जब उक्त बैलून डाबरी के एक खेत मे उतरा तो उसे देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई ।

आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में भाजपा के पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ ने बायपास चौपाटी पहुच कर होटल विश्वास पर उक्त अभियान दल के नेतृत्वकर्ता सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल आशुतोष कुमार एवं सभी 30 सदस्यी जांबाज सैनिकों का साफा, हार एवं तिरंगा स्कार्फ पहना कर स्वागत सम्मान किया । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर को उक्त दल के वरिष्ठ सदस्यो ने बताया की उक्त अभियान भोपाल से पुणे तक का है,जो करीब 830 किमी का है । आज प्रातः बैलून भोपाल से उड़ा ओर करीब 100 किमी का एयर मार्ग से सफर तय कर आष्टा पहुचा है । कल प्रातः ये आष्टा से उड़ कर हवा मार्ग से महू पहुचेगा ।

आष्टा पहुचने पर भारतीय सेना के उक्त आमी हॉट एयर अभियान के दल के सभी सैनिक भाईयों को ठहरने,भोजन ,चाय पानी,नास्ता आदि की व्यवस्था विधायक द्वारा की गई । आष्टा पहुचे उक्त अभियान दल के सभी सैनिक सदस्यो का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में सुशील संचेती, धनरुपमल जैन,मानसिंह ठाकुर,अजबसिंह ठाकुर,जितेन्द्र सोलंकी ,सौरभ जैन,अम्बाराम मालवीय,भजन गायक जीवनसिंह मालवीय आदि ने स्वागत सम्मान सेवा की ।

You may also like

'Avoid Lutyens web': PM Modi's advise to 45 NDA MPs at breakfast meet

'Avoid Lutyens web': PM Mod...

Bones in dark underwater caves stayed pristine while light left algae marks

Bones in dark underwater ca...

Ink thrown at AISA president Neha Bora during Jharkhand students' protest

Ink thrown at AISA presiden...

Blunder! KL Rahul's dropped catch proves costly for India in Colombo - WATCH

Blunder! KL Rahul's dropped...

Share this article: WhatsApp Facebook