डीबीसीपीएल (वर्टिस) द्वारा भोपाल में सड़क सुरक्षा माह–2026 का सफल समापन भोपाल।

डीबीसीपीएल (वर्टिस) द्वारा भोपाल में सड़क सुरक्षा माह–2026 का सफल समापन भोपाल।

डीबीसीपीएल (वर्टिस) द्वारा भोपाल में सड़क सुरक्षा माह–2026 का सफल समापन
भोपाल।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से डीबीसीपीएल (वर्टिस) सीएसआर प्रशासन द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा माह–2026 का समापन आज भोपाल स्थित पिपल ट्री फाउंडेशन द्वारा संचालित जीडीए स्किल सेंटर में सफलतापूर्वक किया गया।
कार्यक्रम में जीडीए स्किल सेंटर के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को अत्यंत प्रभावशाली और प्रेरणादायक बनाया। यह आयोजन संतोष परुलेकर (सीईओ), श्री सुभाष पांडे (प्रेसिडेंट) एवं श्री देवेंद्र शर्मा (स्टेट हेड) के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कोलार क्षेत्र की ट्रैफिक इंचार्ज सुश्री आरती कतीजा रहीं। उन्होंने रिबन काटकर एवं हरी झंडी दिखाकर विद्यार्थियों की सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का शुभारंभ किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से यातायात नियमों का जिम्मेदारीपूर्वक पालन करने, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा विषय पर अपने विचार व्यक्त किए तथा सड़क सुरक्षा प्रतिज्ञा लेकर यह संदेश दिया कि “सुरक्षित भविष्य की नींव आज की जागरूकता से रखी जाती है।”
यह आयोजन डीबीसीपीएल (वर्टिस) की सड़क सुरक्षा, दुर्घटना रोकथाम एवं अमूल्य मानव जीवन की रक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाता है। संस्था भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात संस्कृति को बढ़ावा देती रहेगी।
कार्यक्रम में श्री देवेंद्र शर्मा (स्टेट हेड), श्री हिमांशु पटेल (सेंटर मैनेजर), श्री अरुण वर्मा (प्लेसमेंट ऑफिसर), श्रीमती कल्पना भारतीय (काउंसलर), सुश्री महक बोरालिया (ट्रेनर) एवं श्री अभय पटेल (एमआईएस कोऑर्डिनेटर) सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
संदेश:
“सुरक्षित सड़कें — सुरक्षित जीवन, सुरक्षित समाज की ओर एक सशक्त कदम।”
रिपोर्ट:
संजय जोशी
📞 9993169734

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook