hi

hi

आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर पहुंचे सहयोगी प्रभात धाड़ीवाल के घर, माताजी का जाना स्वास्थ्य — परिवार ने मनाया जन्मदिन

आष्टा।
आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर मंगलवार को अपने सहयोगी प्रभात धाड़ीवाल के निवास पहुंचे, जहाँ उन्होंने उनकी माताजी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। धाड़ीवाल की माताजी का उपचार लंबे समय से भोपाल के अस्पताल में चल रहा है, जहाँ विधायक इंजीनियर पूर्व में कई बार स्वयं जाकर मुलाकात कर चुके हैं और डॉक्टरों से उपचार की स्थिति भी लगातार लेते रहे हैं।

समय मिलने पर विधायक इंजीनियर धाड़ीवाल परिवार के घर पहुँचे और माताजी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। परिवारजनों ने आत्मीयता के साथ विधायक का स्वागत किया और घर पर ही उनका जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस मौके पर महिलाओं सहित परिवार के सभी सदस्यों ने पुष्पमालाओं से उनका सम्मान किया।

सादगी और अपनत्व से भरे इस आयोजन में धाड़ीवाल परिवार के सभी लोग मौजूद रहे। सभी ने विधायक इंजीनियर की दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य और सफल सेवाकार्य की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।

You may also like

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों में दिखा उत्साह

भगवान परश�...

Who is Praful Hinge? 3 wickets in 1 over! SRH debutant who destroyed RR

Who is Praful Hinge? 3 wick...

Vaibhav Sooryavanshi falls for golden duck; Kavya Maran's wild celebration goes viral

Vaibhav Sooryavanshi falls ...

Don Tzu and the art of war (only winning, no losing)

Don Tzu and the art of war ...

Share this article: WhatsApp Facebook