इन्हरव्हिल क्लब 304  आष्टा में हुई वार्षिक बैठक चेयरमेन विभासिह हुई शामिल

इन्हरव्हिल क्लब 304 आष्टा में हुई वार्षिक बैठक चेयरमेन विभासिह हुई शामिल

इनर व्हील क्लब 304 आष्टा का वार्षिक मिलन समारोह संपन्न

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह रहीं मुख्य अतिथि, महिलाओं के सशक्तिकरण पर दिया प्रेरक संदेश

आष्टा।
इनर व्हील क्लब 304 आष्टा द्वारा स्थानीय गीतांजली गार्डन में वार्षिक मीटिंग एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भोपाल से पधारी इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 304 की चेयरमैन श्रीमती विभा सिंह ने अध्यक्षता की। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष हेमकुमार राय सिंह मेवाड़ा विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिनका क्लब सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ इनर व्हील क्लब के गान के साथ हुआ, तत्पश्चात मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई। स्वागत भाषण श्रीमती संगीता सोनी द्वारा दिया गया, जिसमें भोपाल से पधारी अतिथि विभा सिंह, क्लब की सदस्याओं, गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों का आत्मीय स्वागत किया गया।
क्लब अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यकाल में किए गए सामाजिक कार्यों, सेवा प्रकल्पों एवं टास्क प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर स्थानीय पत्रकारों को भी गुलाब पुष्प एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने महिलाओं द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि आज की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि एक समय महिलाओं का साइकिल चलाना भी आश्चर्य का विषय होता था, वहीं आज महिलाएं दो-पहिया वाहन से लेकर अंतरिक्ष तक देश का नाम रोशन कर रही हैं।

चेयरमैन विभा सिंह का प्रेरक उद्बोधन रहा जो नारी शक्ति को प्रोत्साहित करता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती विभा सिंह ने कहा कि आष्टा इनर व्हील क्लब द्वारा जिस उत्साह और स्नेह से उनका स्वागत किया गया, उससे वे अभिभूत हैं। उन्होंने क्लब अध्यक्ष श्रीमती संगीता सोनी की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने संगठन को मजबूती से संभाला और उत्कृष्ट आयोजन किए।

उन्होंने कहा कि केवल सहायता करना ही क्लब का उद्देश्य नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता लाना, महिलाओं पर होने वाले मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक उत्पीड़न के विरुद्ध भी आवाज उठाना आवश्यक है। उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने, स्कूल-कॉलेजों में कार्यक्रम आयोजित कर युवाओं को ड्रग्स के जाल से बचाने का आह्वान किया। उनका कहना था कि यदि हमने किसी एक पीड़ित की सहायता करने में कामयाबी हासिल की तो समझिए हमारे उद्देश्य की पूर्ति हुई यहीं हमारी सफलता है।
साथ ही उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष से आग्रह किया कि शहर में किसी एक चौराहे का नाम इनर व्हील क्लब के नाम पर रखा जाए, जिससे संगठन को पहचान और प्रेरणा मिले।
कार्यक्रम का संचालन कर रहीं श्रीमती चंदा वोहरा ने इनर व्हील क्लब के इतिहास, स्थापना (1824), उद्देश्य एवं 157 देशों में इसके विस्तार की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लब सीमित संसाधनों में भी पीड़ित, असहाय एवं जरूरतमंदों की सेवा में निरंतर कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर क्लब द्वारा शेखर विश्वकर्मा को ट्राइसाइकिल भेंट की गई, जो शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद काष्ठ कार्य कर आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं।
नेशनल राइफल शूटिंग में नगर का नाम रोशन करने वाली नूपुर सोनी का भी सम्मान किया गया।
डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विभा सिंह को पूर्व क्लब अध्यक्ष जयश्री दिनेश शर्मा द्वारा स्वयं निर्मित रंगोली कला का विशेष स्मृति चिन्ह भेंट किया गया, जिसे उन्होंने अत्यंत सराहा। गणेश वंदना पर कथक नृत्य प्रस्तुत करने वाली बालिकाओं को भी सम्मानित किया गया।
चेयरमैन विभा सिंह ने कार्यक्रम संचालक श्रीमती चंदा वोहरा की मंच संचालन की प्रशंसा करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊँचे स्तर पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती दीपिका सोनी द्वारा आभार व्यक्त करने के साथ ही राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम सम्पन्न हुवा । इस अवसर पर बड़ी संख्या में इनर व्हील क्लब की महिला सदस्य एवं परिवारजन स्नेह भोज में शामिल रहे।

You may also like

सड़क सुरक्षा के प्रति उत्तरदायित्व का सशक्त उदाहरण : देवास–भोपाल कॉरिडोर (वर्टिस) की

सड़क सुरक�...

'We are ashamed': Harsh Singh apologises over racial slurs at 3 Arunachal women in Delhi

'We are ashamed': Harsh Sin...

Gold price prediction: Will gold, silver be able to hold on to gains this week?

Gold price prediction: Will...

'Dinbandhu shot me': 18-year-old bride shot on wedding stage in Bihar

'Dinbandhu shot me': 18-yea...

Share this article: WhatsApp Facebook