जल संचय अभियान अंतर्गत बोरी बंधान किया
आष्टा -मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा चयनित नवांकुर संस्था कामेश्वरी शिक्षा एवं समाज सेवा समिति आष्टा सेक्टर क्रमांक 1 भवरा विकासखण्ड आष्टा जिला सीहोर द्वारा ग्राम अरनिया जौहरी में गोशाला के पास से निकले नाले पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं नवांकुर संस्था के सहयोग से बोरी बंधान किया गया ग्राम के लोगों ने भी बोरी बंधान में सहयोग प्रदान किया ग्रामीण जनों ने इस कार्य की प्रशंसा की और कहा कि जल संचय बहुत जरूरी है इस बंधान के माध्यम से गोशाला की गाय को पानी पशु पक्षी कृषि कार्य आदि में उपयोग किया जाएगा भविष्य में इस प्रकार अन्य जल संरक्षणओ पर कार्य किया जायेगा बोरी बंधान कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के सचिव सुनील राठौर ,मेंटर्स कन्हैला लाल दरिया ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष कमल सिंह ठाकुर,सचिव चंपालाल सोलंकी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।।