*जावर अस्पताल में हुआ पहला पोस्टमार्टम, आसपास की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि

*जावर अस्पताल में हुआ पहला पोस्टमार्टम, आसपास की जनता के लिए बड़ी उपलब्धि

जावर - वर्तमान मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमित गणेश माथुर के निरंतर अथक प्रयासों का प्रतिफल आज CHC जावर को मिला है, वे कई वर्षों से CHC जावर में पोस्टमार्टम सेवा के लिए निरंतर प्रयासरत थे जो की आज सफल हुआ, आज जावर अस्पताल में पहला पोस्टमार्टम किया गया जिससे आष्टा सिविल अस्पताल का बोझ तो कम हुआ ही इसके साथ साथ जावर क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है,


*विगत 2 वर्षों पूर्व प्रभारी चिकित्सा अधिकारी के पद पर रहते हुए डॉक्टर अमित माथुर द्वारा जावर क्षेत्र की सुविधा के लिए पोस्टमार्टम कक्ष तैयार करवाया गया था परन्तु पोस्टमार्टम कक्ष तक रास्ता एवं पोस्टमार्टम करने के लिए स्विपर के आभाव में अभी तक वहाँ यह सुविधा शुरू नहीं हो पायी थी, परन्तु डॉक्टर माथुर के अथक प्रयासों से आज यह सुविधा वहाँ शुरू कर दी गयी है, आसपास की जनता के लिए यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है क्यूंकि पहले उन्हें इस सुविधा के लिए आष्टा अस्पताल पर निर्भर रहना पड़ता था जो सुविधा अब जावर अस्पताल में ही उपलब्ध रहेगी*

*उक्त पोस्टमार्टम वर्तमान जावर अस्पताल प्रभारी डॉक्टर दीपराज बागरी एवं उनकी टीम द्वारा किया गया, जो की वर्त्तमान में 24 घंटे स्वास्थ्य सेवा देकर ग्रामीणों में अपनी पहचान बना चुके है, डॉक्टर बागरी ने कहा की यह उनके द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे बड़ी उपलब्धि है जिसे वे क्षेत्र वासियो को समर्पित करते है एवं आगे भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में और अधिक ऊर्जा के साथ निरंतर कार्य करेंगे*

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook