कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस पर बच्चों को शैक्षणिक सामग्री वितरित

आष्टा - इंदिरा कॉलोनी, वार्ड क्रमांक 15 में कांग्रेस पार्टी के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर एक सेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जरूरतमंद बच्चों को स्कूल उपयोग की पेन, कॉपी एवं पुस्तकें वितरित की गईं।

कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह मेमदाखेड़ी ने कहा की कांग्रेस की 141 वर्षों की गौरवशाली विरासत, लोकतंत्र, संविधान और सामाजिक न्याय के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पार्टी सदैव शिक्षा, समानता और गरीबों के हित में कार्य करती रही है।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। वरिष्ठ नेताओं ने बच्चों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। अंत में कांग्रेस पार्टी के विचारों और सेवा भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कैलाश परमार, जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान, मीना सिंगी,सुनील सेठी, विनीत सिंगी, सोबालसिंह मुगली, इदरीश मंसूरी, सोभालसिंह बागेर, चन्दरसिंह ठाकुर, जगदीश चौहान, नईमउद्दीन, रामचरण दवारिया, बंसी बांबे, अर्जुनसिंह अजय, शम्मीउद्दीन, अनारसिंह, शंकर बोडाना उपस्थिति रहे।

You may also like

आष्टा में मार्टिनेट स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

आष्टा में �...

आष्टा की अनुश्री ठाकुर ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादू

आष्टा की अ�...

Moody’s Mark Zandi: Strict immigration policies won’t mean more jobs for US workers

Moody’s Mark Zandi: Stric...

Trump Media Q2 results: US president-led media ventrue posts $238 mn loss

Trump Media Q2 results: US ...

Share this article: WhatsApp Facebook