किसानों के साथ खुला धोखा कर रही है भाजपा सरकार  धर्मेंद्र सिंह चौहान

किसानों के साथ खुला धोखा कर रही है भाजपा सरकार धर्मेंद्र सिंह चौहान

किसानों के साथ खुला धोखा कर रही है भाजपा सरकार 

आष्टा की धरती से आज एक ही आवाज उठ रही है किसान परेशान है, लेकिन सरकार बेखबर है!
किसान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने आष्टा कृषि उपज मंडी में आयोजित किसान संवाद में भाजपा सरकार पर सीधा और तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार किसानों के साथ योजनाबद्ध तरीके से अन्याय कर रही है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार 28 मार्च तक किसानों से कर्ज वसूली की अंतिम तारीख तय कर लाखों किसानों को डिफॉल्टर बना देती है, उनकी सिविल खराब कर देती है, और दूसरी तरफ गेहूं खरीदी की तारीख पर तारीख बढ़ाकर किसानों को आर्थिक संकट में धकेल रही है।
क्या यही है किसानों के साथ न्याय? क्या यही है “किसान हितैषी” सरकार का असली चेहरा?
चौहान ने कहा कि किसान आज दोहरी मार झेल रहा है 
एक तरफ कर्ज का बोझ, दूसरी तरफ फसल बेचने में देरी। मजबूर किसान ऊंचे ब्याज पर कर्ज लेकर अपने परिवार का पेट पाल रहा है, सामाजिक जिम्मेदारियां निभा रहा है, लेकिन सरकार को उसकी कोई चिंता नहीं।
बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“फसल तैयार होते ही सरकार किसानों पर टूट पड़ती है। बकाया बिजली बिल के नाम पर उनके वाहन जब्त किए जा रहे हैं, गांव की बिजली काटी जा रही है, और किसानों को सरेआम अपमानित किया जा रहा है। आखिर किसान जाए तो जाए कहां?”
उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि
गेहूं खरीदी तुरंत शुरू की जाए
किसानों से बिजली बिल की सख्त वसूली पर रोक लगे
डिफॉल्टर किसानों को तुरंत राहत देकर पुनः नियमित किया जाए
गेहूं का समर्थन मूल्य ₹4000 प्रति क्विंटल घोषित किया जाए
केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए चौहान ने कहा कि
“मोदी सरकार ने विदेशी ताकतों के सामने घुटने टेक दिए हैं। अमेरिका से की गई ट्रेड डील में किसानों के हितों को गिरवी रख दिया गया है। सोयाबीन तेल को टैक्स फ्री कर देश के किसानों की कमर तोड़ने का काम किया गया है।”
आष्टा मंडी की व्यवस्थाओं पर भी उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों से हम्माली करवाई जा रही है, सही तौल नहीं हो रही और मूलभूत सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं।
उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी —
“अगर मंडी व्यवस्था नहीं सुधरी, तो किसान कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।”
अंत में चौहान ने कहा कि
“यह लड़ाई सिर्फ किसान की नहीं, बल्कि उसके सम्मान और भविष्य की लड़ाई है। जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिलेगा, संघर्ष जारी रहेगा।”
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कांग्रेस पदाधिकारी और पत्रकार मौजूद रहे, जिनमें क्षेत्र के कई वरिष्ठ नेता किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आस्था धर्मेंद्र सिंह ठाकुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जावा अरविंद सिंह ठाकुर असेंबली ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सिद्धि गंज राजाराम मालवी वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रहलाद सिंह वर्मा पूर्व मंडल अध्यक्ष बनप सिंह पटेलकिसानो के साथ धोखा कर रही भाजपा सरकार; धर्मेंद्र सिंह चौहान
जिला पंचायत सदस्य कमल सिंह चौहान युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह ठाकुर पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष एजाजूरहमान भैया एमपी अनुसूचित जाति विभाग जिला अध्यक्ष घनश्याम जांगड़ा पूर्व किसान कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार पूर्व जनपद सदस्य भीष्म सिंह ठाकुर (  पप्पू डॉक्टर ) तेज सिंह जावरिया शिवनारायण वर्मा कांग्रेस नेता चेतन सिंह ठाकुर सेमली सोशल मीडिया जिला अध्यक्ष पंकज मुकाती गुडडू मैना पूर्व मंडलम अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ठाकुर सकल समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह कांग्रेस नेता एच आर परमाल कांग्रेस नेता मनोहर सिंह पंडित्या रामचरण दवारिया प्रदीप जाट यूवक कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष प्रवीण जाट सूरज सिंह पटेल राजेंद्र सिंह ठाकुर अर्जुन सिंह ठाकुर टिगरिया अर्जुन अजय युवा नेता मुकेश मालवीय अरविंद सिंह सोभाल मालवीय मान सिंह काजीखेड़ी संतोष सिंधी देवेंद्र सिंह ठाकुर शान्ति लाल मंडलोई राजेन्द्र डेलमी लाला भाई हनीफ भाई हरिओम धानुक राम सिंह मालवीय संतोष चौहान बलवान चौहान कमल सिंह सोलंकी राजेन्द्र सिंह ठाकुर डोडी गौरव सिसोदिया लालजीराम मालवीय संदीप ठाकुर कुरली भोलू राम सिरोलिया खालिद खाकी सलीम भाई कृपाल सिंह तोमर कमल सिंह मेवाडा अशोक मंडलोई चेतन सिंह बालोदिया लालजीराम मालवीय नेताओं के अलावा प्रदीप जाट, ज्ञानसिंह चंपालाल जाट प्रवीण जाट, भारत वर्मा , महेश वर्मा , अशोक मंडलोई, गुड्डू मैना , सूरज सिंह पटेल , विनोद आदि सैकड़ों कांग्रेस नेता गण पत्रकार गण एवं किसान गण उपस्थित रहे।
  शामिल थे।

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook