महाशिवरात्रि एवं रमजान को लेकर आष्टा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

महाशिवरात्रि एवं रमजान को लेकर आष्टा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित

महाशिवरात्रि एवं रमजान को लेकर आष्टा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित
आष्टा :- नगर में आने वाले प्रमुख त्यौहार महाशिवरात्रि एवं रमजान को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के उद्देश्य से आष्टा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) नितिन ताले, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस  प्रवीण चंडोकर ।थाना प्रभारी गिरीश दुबे, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष, सकल समाज अध्यक्ष, शहर काजी फजले बारी, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा सहित जनप्रतिनिधि, पार्षद प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में स्थानीय पत्रकार उपस्थित रहे।
बैठक में त्योहारों के दौरान आवश्यक व्यवस्थाओं जैसे प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, साफ-सफाई आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इन व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी नगर पालिका एवं विद्युत मंडल को सौंपने पर सहमति बनी।
बैठक में डीजे एवं बैंड-बाजों का मुद्दा भी प्रमुख रूप से उठाया गया। प्रशासन की ओर से पूर्व में जारी निर्देशों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि कोलाहल अधिनियम के तहत न्यायालय, अस्पताल, स्कूल तथा ऐसे स्थान जहां ध्वनि से लोगों को परेशानी हो सकती है, उनके 200 मीटर की परिधि में डीजे एवं तेज ध्वनि यंत्रों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
कुछ लोगों ने इस निर्णय का समर्थन किया, वहीं कुछ ने धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों में सीमित ध्वनि यंत्रों की अनुमति देने का सुझाव भी रखा।
इस संबंध में थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने स्पष्ट किया कि वर्तमान में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसलिए डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में नगर की अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई, जिनमें आवारा मवेशियों एवं स्ट्रीट डॉग की बढ़ती संख्या, शादी समारोहों के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था, तथा मानस भवन के बाहर सजावट एवं वाहनों के कारण होने वाली अव्यवस्था प्रमुख रूप से शामिल रहे। अधिकारियों ने इन समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
रमजान को लेकर शहर काजी फजले बारी ने जानकारी दी कि कुछ स्थानों पर रात के समय तरावीह की नमाज होती है, इसलिए वहां विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जानी चाहिए। साथ ही आगामी 13 तारीख को बस स्टैंड स्थित मस्जिद के शुभारंभ में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति की संभावना को देखते हुए व्यवस्थाएं करने पर भी चर्चा हुई।
रोजा अफ्तारी से पूर्व बस स्टैंड एवं कसाईपुरा चौराहे पर फल एवं मिठाई के ठेले लगने से बढ़ने वाली भीड़ और यातायात बाधा को देखते हुए बैरिकेडिंग करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर थाना प्रभारी ने आवश्यक व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
कुल मिलाकर बैठक में त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया गया तथा उठाए गए सभी मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए

संजयजोशी

9993169734

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook