मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग हेतु नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने की नागरिकों से अपील

मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य में सहयोग हेतु नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने की नागरिकों से अपील


आष्टा। नगर में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण एसआईआर प्रक्रिया को समयबद्ध और प्रभावी रूप से पूर्ण कराने के उद्देश्य से नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा द्वारा आज वार्ड क्रमांक 13 स्थित हाथीखाना में लगे शिविर में पहुंचकर पुनरीक्षण कार्य में लगे अधिकारी एवं कर्मचारियों से कार्य के बारे में जानकारी प्राप्त की। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने शिविर में संलग्न बीएलओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में दिए गए निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन करें। निर्देशों का अच्छी तरह से अध्ययन कर ही नागरिकों को संपूर्ण जानकारी दे। टीम द्वारा वार्ड क्षेत्र में मतदाताओं के नाम, पते और उम्र का सत्यापन किया जा रहा है। साथ ही, आवश्यक संशोधन के लिए परिगणना प्रपत्र भी वितरित किए जा रहे हैं। इस घर-घर सत्यापन अभियान में वार्डवासियों से श्री मेवाड़ा ने उत्साहपूर्वक सहयोग करने और आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने की अपील भी की।
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने बताया कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ पर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी कार्यकर्ता बीएलओ के साथ मिलकर घर-घर जाकर मतदाता परीक्षण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न करा रहे हैं। निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के माध्यम से आगामी चुनावों के लिए मतदाता सूची पूरी तरह शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित हो। इससे हर पात्र नागरिक अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेगा। यह सहयोगात्मक प्रयास लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।   

You may also like

सजग राष्ट्र प्रहरी' सम्मान से सम्मानित हुई साक्षी जाट

सजग राष्ट�...

*प्रस्फुटन समितियां के शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

*प्रस्फुट�...

Ram Temple donation 'theft' case: SC tells SIT to submit status report within 2 weeks

Ram Temple donation 'theft'...

ITR filing deadline: What happens if you don’t file your income tax return by July 31?

ITR filing deadline: What h...

Share this article: WhatsApp Facebook