नपा ने प्रारंभ की शासकीय नाले से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

नपा ने प्रारंभ की शासकीय नाले से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

आष्टा। नगर के छात्रावास कॉलोनी के पीछे बने बड़े नाले से इलाके का पूरा बारिश के पानी वर्षा ऋतु में जाम होने के कारण कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल से पूरे सिविल लाईन के घर रोड़ पर पानी भर जाता था। छात्राओं, अधिकारियों को इस पानी में से निकलकर जाना पड़ता था। यह परेशानी स्थायी बन चुकी थी इस कारण छात्रावास के पीछे नागरिकों को शासन की योजना में जितने भाग का पट्टा दिया गया था, उससे अधिक लोगों ने शासकीय नाले के समीप खाली जगह देखकर अवैध रूप से अतिक्रमण कर अपने घर का निर्माण कर नाले को घर के अंदर ले लिया, जिसके कारण नाले की सफाई समुचित नही हो पाती थी। अतिक्रमण हो जाने के कारण बारिश का पानी अपने गंतव्य तक नही पहुंच पाता था जिसके कारण नाला अवरूद्ध होकर रोड़ पर आ जाता था जिससे गंदगी उत्पन्न होती थी।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त समस्या का स्थायी निराकरण करने के लिए नाले की सफाई तथा नाले के समीप अवैध रूप से अतिक्रमण कर बने मकानों की दीवारों को हटाना आवश्यक हो गया था।
ज्ञात रहे कि नगरपालिका द्वारा विगत 4-5 वर्षो से निरंतर प्रयास किया जा रहा था, किंतु जब प्रशासन द्वारा सख्त रूख अपनाने अपनाते हुए अनुविभागीय अधिकारी नितीन टाले के मार्गदर्शन में मजिस्ट्रेट तहसीलदार रामलाल को नियुक्त कर मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति को कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा नाले पर छात्रावास की ओर 10 फिट लाल निशान से मार्किंग कर पट्टेदारों को उतना मकान खाली करने की मुनादी के माध्यम से सूचना दी, किंतु मुनादी के पश्चात भी नागरिकों द्वारा अवैध निर्माण कर किए गए अतिक्रमण को स्वयं नही हटाया तो प्रशासन एवं नगरपालिका अमले द्वारा आज मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण तोड़ने की कार्यवाही की गई। अतिक्रमण प्रभारी अजय द्विवेदी ने बताया कि पिछले तीन साल से अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए जा रहे थे, किंतु नागरिकों द्वारा किया गया अतिक्रमण यथावत रहा, तदुपरांत कार्यवाही की गई। जब तक पूर्ण रूप से शासकीय भूमि से अतिक्रमण नही हट जाता तब तक यह कार्यवाही जारी रहेगी। इस अवसर पर पटवारी वीरेन्द्रसिंह ठाकुर, अतिक्रमण सहायक कैलाश घेंघट, गोलू घेंघट सहित अतिक्रमण टीम की सराहनीय भूमिका रही। 

You may also like

'Avoid Lutyens web': PM Modi's advise to 45 NDA MPs at breakfast meet

'Avoid Lutyens web': PM Mod...

Bones in dark underwater caves stayed pristine while light left algae marks

Bones in dark underwater ca...

Ink thrown at AISA president Neha Bora during Jharkhand students' protest

Ink thrown at AISA presiden...

Blunder! KL Rahul's dropped catch proves costly for India in Colombo - WATCH

Blunder! KL Rahul's dropped...

Share this article: WhatsApp Facebook