National Science Day पर सी.एम. राइज़ स्कूल आष्टा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, वीआईटी भोपाल में लहराया परचम

National Science Day पर सी.एम. राइज़ स्कूल आष्टा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, वीआईटी भोपाल में लहराया परचम

National Science Day पर सी.एम. राइज़ स्कूल आष्टा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, वीआईटी भोपाल में लहराया परचम
आष्टा। National Science Day के अवसर पर 28 फरवरी को VIT Bhopal University में आयोजित विशेष वैज्ञानिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम में सांदीपनि सी.एम. राइज़ विद्यालय आष्टा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम गौरवान्वित किया।
यह दिवस महान वैज्ञानिक C. V. Raman की स्मृति में मनाया जाता है। विद्यालय के प्राचार्य सितवत खान ने बताया कि इस दिन को मनाने का उद्देश्य विज्ञान के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को प्रदर्शित करना तथा युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित कर उन्हें अनुसंधान और नवाचार के प्रति प्रेरित करना है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में Indian Institute of Science Education and Research Bhopal के प्रख्यात भौतिकशास्त्री डॉ. वृदराजन श्रीनिवासन ने “लाइट टू लाइफ” विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया। उन्होंने प्रकाश के महत्व एवं उसके दैनिक जीवन में उपयोग को सरल भाषा में समझाया। इसके पश्चात डॉ. सिद्धार्थ मेती ने बायोटेक्नोलॉजी के विविध आयामों पर प्रकाश डाला। तीसरे सत्र में रुद्रकल्याण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के शिक्षा, चिकित्सा एवं उद्योग क्षेत्र में बढ़ते प्रभाव पर विचार साझा किए।
व्याख्यानों के उपरांत आयोजित क्विज प्रतियोगिता में सी.एम. राइज़ विद्यालय आष्टा के छात्र जैद ने प्रथम एवं सोनाली गहरवाल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यार्थियों ने हाइड्रोलिक ब्रिज, ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, रेन वाटर डिटेक्टर, वॉटर कंजर्वेशन एवं कार्बन फिल्टर जैसे विषयों पर आधारित कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में हाइड्रोलिक ब्रिज और ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट मॉडल को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन मॉडलों का निर्माण शर्लिन मिश्रा, हार्दिक जायसवाल, संजना प्रजापति, अविनाश शुक्ला एवं सुमित रैकवाल ने शिक्षकों पल्लवी वर्मा, पदमा परमार, कमलेश वर्मा आदि के मार्गदर्शन में किया।
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्राचार्य सितवत खान सहित विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षकों एवं स्टाफ ने हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। विद्यालय प्रबंधन ने इसे विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का परिणाम बताया।

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook