Neta Ji

Neta Ji

सोनानिया बने खाती समाज के जिलाध्यक्ष
आष्टा। अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के केन्द्रिय मार्गदर्शक मंडल व केन्द्रिय कार्य समिति की सहमति से राष्ट्रीय अध्यक्ष लीलाधर देथलिया सर द्वारा जिला सीहोर के जिलाध्यक्ष के पद पर समाजसेवी सतीश सोनानिया बाऊजी मुगली के नाम की घोषणा की। सतीश सोनानिया जो कि वरिष्ठ समाज सेवी देवकरणसिंह बाऊजी पूर्व अध्यक्ष मार्केटिंग सोसायटी आष्टा के सुपुत्र है। वही सोनानिया खाती समाज युवा संगठन पूर्व जिलाध्यक्ष, ग्राम मुगली के पूर्व सरपचं एवं वर्तमान में जनपद सदस्य है। आप निरंतर समाज के प्रति अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा के साथ निर्वहन करते आ रहे है, वही समाज के अलावा भी अन्य सामाजिक एवं धार्मिक संगठनो में भी इनका महत्वर्पूण योगदान रहता है। आपका सभी वर्गो के लोगो के लिए जहां जैसी आवश्यकता पडती है वह तत्परता से अपनी भूमिका निभाते है। इनकी नियुक्ति पर समाज के एवं अन्य सभी समाज के सभी वरिष्ठजनों एवं युवासाथीयों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनकी इस नियुक्ति पर शुभकामनाएं प्रेषित की है एवं समाज के वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया। वहीं सतीश सोनानिया द्वारा अपनी इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाज के सभी वरिष्ठजनों व अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रिय खाती समाज के समस्त पदाधिकारियों एव स्वजनों का आभार व्यक्त किया।

You may also like

सजग राष्ट्र प्रहरी' सम्मान से सम्मानित हुई साक्षी जाट

सजग राष्ट�...

*प्रस्फुटन समितियां के शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

*प्रस्फुट�...

Ram Temple donation 'theft' case: SC tells SIT to submit status report within 2 weeks

Ram Temple donation 'theft'...

ITR filing deadline: What happens if you don’t file your income tax return by July 31?

ITR filing deadline: What h...

Share this article: WhatsApp Facebook