रूपेश राठौर के गोविंदजाने समिति के अध्यक्ष बनने पर रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल ने किया स्वागत

रूपेश राठौर के गोविंदजाने समिति के अध्यक्ष बनने पर रायसिंह मेवाड़ा मित्र मंडल ने किया स्वागत

आष्टा। नगर में संतश्री गोविंद जाने के श्रीमुख से प्रतिवर्षानुसार होने वाली श्रीमद्भागवत कथा समिति का अध्यक्ष इस बार व्यापार महासभा अध्यक्ष, कुशल व्यापारी, नगरपालिका आष्टा में स्वच्छता ब्रांड एम्बेसेडर रूपेश राठौर को मनोनीत किया गया। उनके मनोनीत होने पर नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अपने साथियों सहित श्री राठौर का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने कहा कि इस वर्ष संतश्री गोविंद जाने जी के श्रीमुख से होने वाली श्रीमद्भागवत कथा भव्य एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो इसके लिए अग्रिम बधाई शुभकामनाएं दी। समिति पदाधिकारियों को आश्वस्त करते हुए नपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री मेवाड़ा ने कहा कि कथा के दौरान किसी भी प्रकार की आवश्यकता हो पूरी परिषद हर संभव सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तत्पर है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम, जगदीश चौहान, डॉ. मनोज नागर, पार्षद तेजसिंह राठौर, बंटी मेवाड़ा, राजा मेवाड़ा, चेतन वर्मा, कृष्णा मंडलोई, जुगल पटेल, चंदरसिंह मालवीय, मयूर नागर आदि मौजूद थे। 

You may also like

सजग राष्ट्र प्रहरी' सम्मान से सम्मानित हुई साक्षी जाट

सजग राष्ट�...

*प्रस्फुटन समितियां के शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

*प्रस्फुट�...

Ram Temple donation 'theft' case: SC tells SIT to submit status report within 2 weeks

Ram Temple donation 'theft'...

ITR filing deadline: What happens if you don’t file your income tax return by July 31?

ITR filing deadline: What h...

Share this article: WhatsApp Facebook