प्रदेश की सबसे ऊंची अटलजी की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण, शॉपिंग कॉम्पलेक्स का हुआ भूमिपूजन

प्रदेश की सबसे ऊंची अटलजी की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण, शॉपिंग कॉम्पलेक्स का हुआ भूमिपूजन

आष्टा। नगरपालिका द्वारा अटल कॉलोनी में स्थापित प्रदेश की सबसे ऊंची विशालकाय भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटलबिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का लोकार्पण एवं पुराना इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य का भूमिपूजन पूर्ण विधि-विधान व मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुआ।


नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर रायसिंह मेवाड़ा की अध्यक्षता आयोजित लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ललित नागौरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवनसिंह मंडलोई, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, पूर्व मार्केटिंग सोसायटी कृपालसिंह पटाड़ा, नपाउपाध्यक्ष सिद्दीका बी भूरू भाई, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, जनपद उपाध्यक्ष गजराजसिंह पटेल, नगीनचंद्र जैन एडव्होकेट, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम, उमेश शर्मा, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंजनी चौरसिया, पार्षदगण रवि शर्मा, डॉ. सलीम खान, कमलेश जैन, अरशद अली, सुभाष नामदेव, तारा कटारिया, लता तेजपाल मुकाती, व्यापार महासभा अध्यक्ष रूपेश राठौर, पूर्व भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा, मनीष धारवां, मोहित सोनी द्वारा मां सरस्वती एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया गया। तत्पश्चात प्रदेश की सबसे ऊंची 54 फिट विशाल अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का लोकार्पण अतिथियों द्वारा संपन्न किया। साथ ही 465 लाख 89 हजार रूपये की लागत से बनने वाले शॉपिंग कॉम्पलेक्स का भूमिपूजन भी किया।


मंचासीन अतिथियों का स्वागत मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति द्वारा पुष्पमाला पहनाकर व साफा बांधकर किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों द्वारा अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के अथक प्रयास व मेहनत का ही परिणाम है कि भारतीय जनता पार्टी 2 सीटों से आज देश का नेतृत्व कर रही है। उनकी लगन व पार्टी के प्रति समर्पण भाव से ही आज करोड़ों कार्यकर्ताओं का भाजपा परिवार स्थापित हुआ है।
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि आजादी के बाद प्रथम बार भाजपा की नगर सरकार नगर की जनता ने बनाई है और हम सभी उनके आदर्शो पर चलते हुए व परिषद के सहयोग से नगर विकास के कार्य निरंतर जारी है। प्रदेश की सबसे ऊंची अटलजी की प्रतिमा का लोकार्पण कर हम अपने आपको गौरवान्वित मेहसूस कर रहे है। श्री मेवाड़ा ने बताया कि पुराना इंदौर-भोपाल राजमार्ग पर 465 लाख से अधिक की राशि से शॉपिंग कॉम्पलेक्स निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन आज संपन्न हुआ। निश्चित ही कॉपलेक्स के निर्माण से जहां निकाय की आय में वृद्धि होगी, वहीं अनेकों नगरवासियों को उसका लाभ भी प्राप्त होगा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व नपाउपाध्यक्ष धनरूपमल जैन ने किया तथा आभार सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति ने व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोहर भोजवानी, नगर पुरोहित मनीष पाठक, कैलाश पांचम, दूलीचंद कुशवाह, मनोज ताम्रकार, सुरेश परमार, पवन वर्मा, निर्मला कुशवाह, रूपाली चौरसिया, लखन पाटीदार, मनोहर बैरागी, जुगलकिशोर मालवीय, प्रदीप धाड़ीवाल, सलीम ठेकेदार, कोमल जैन, धरमसिंह आर्य सहित बड़ी संख्या में भाजपा जनप्रतिनिधिगण, कार्यकर्तागण व नागरिकगण मौजूद थे। 

You may also like

आष्टा में मार्टिनेट स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

आष्टा में �...

आष्टा की अनुश्री ठाकुर ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादू

आष्टा की अ�...

Moody’s Mark Zandi: Strict immigration policies won’t mean more jobs for US workers

Moody’s Mark Zandi: Stric...

Trump Media Q2 results: US president-led media ventrue posts $238 mn loss

Trump Media Q2 results: US ...

Share this article: WhatsApp Facebook