राजपाल सर कोचिंग क्लासेस के 8 विद्यार्थियों का अनिवार में हुआ चयन जब तक ना रुको जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए- धंनजय जाट

राजपाल सर कोचिंग क्लासेस के 8 विद्यार्थियों का अनिवार में हुआ चयन जब तक ना रुको जब तक की लक्ष्य की प्राप्ति ना हो जाए- धंनजय जाट

आष्टा- राजपाल सर कोचिंग क्लासेस संचालक राजपाल सर ने बताया कि बीते दिनों संस्था के आठ विद्यार्थियों का अग्निवीर में चयन हुआ। इन विद्यार्थियों की सफलता प्राप्ति पर एवं संस्था में पढ़ रहे अन्य विद्यार्थियों को प्रेरित करने हेतु संस्था परिवार द्वारा सेंटर पर एक स्वागत सम्मान कार्यक्रम सफल विद्यार्थी हेतु आयोजित किया गया। आपको बता दे कि राजपाल सर कोचिंग क्लासेस में अध्ययन करते हुए इस वर्ष 42 विद्यार्थियों ने लिखित परीक्षा पास की जिसमें से इन 8 विद्यार्थीयों ने फाइनलसिलेक्शन में सफलता प्राप्त की। 1) ललित मेवाड़ा, 2) आदित्य वर्मा, 3) योगेश वर्मा, 4) मनोज सिसोदिया, 5) आशुतोष ठाकुर, 6) नितिन वर्मा, 7) रितेश मालवीय, 8) सचिन जाट। इन सभी विद्यार्थीयों को संस्था द्वारा स्वागत किया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। स्वागत कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों  ने अपना गुरु राजपाल कर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धनंजय जाट का आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात संस्था द्वारा संस्था की छात्रा ने श्री जाट एवं सभी सफल विद्यार्थियों का तिलक किया वहीं संस्था संचालक द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं धनंजय जाट का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान धनंजय जाट ने कहा कि राजपाल सर की कड़ी मेहनत से आज संस्था ने 5 साल में काफी सफलता प्राप्त की, नहीं उन्होंने आगे विद्यार्थियों से कहा कि अपने जीवन में यह बात हमेशा याद रखें उठो जागो चलो ओर तब तक ना रुको जब तक की लक्ष्य को प्राप्त करना कर लो। आपके मन में कभी भी असफल होने का भय या डर नहीं होना चाहिए यही डर आपको सफल नहीं होने देता है। इसी के साथ सभी विद्यार्थियों ने अपने-अपने अनुभव साझा किया एवं अपनी सफलता का श्रेय राजपाल सर कोचिंग क्लासेस को दिया। इस दौरान राजपाल सर एवं बजनी मेवाड़ा इंडियन फिटनेस अकैडमी फिजिकल ट्रेनर उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण सफलता के टिप्स बताएं। सभी विद्यार्थियों ने राजपाल सर का पुष्प माला से भव्य स्वागत करते हुए कहा कि सर यह सफलता सिर्फ आपके मार्गदर्शन से मिली है।

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook