संगठन का अर्थ मिले दायित्व को ज़िम्मेदारी न समझकर सामूहिक रूप से एक साथ मिलकर काम करना- प्रदेश सचिव धनंजय जाट

संगठन का अर्थ मिले दायित्व को ज़िम्मेदारी न समझकर सामूहिक रूप से एक साथ मिलकर काम करना- प्रदेश सचिव धनंजय जाट

अखिल भारतीय जाट महासभा सीहोर जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हुई चर्चा

आष्टा- अखिल भारतीय जाट महासभा समाज का एक ऐसा सक्रिय संगठन है जो लगातार सामाजिक गतिविधियों एवं सामाजिक कार्य अपनी उपस्थिति से लेकर समाज के हर छोटे से बड़े सामाजिक मुद्दों पर अपनी अहम भूमिका निभाने वाला संगठन है, इस संगठन से देश प्रदेश सहित अन्य देश से भी जाट समाज के लोग जुड़कर समाज में अपनी सेवा दे रहे हैं। इसी के साथ अखिल भारतीय जाट महासभा प्रदेश सचिव धनंजय जाट ने बताया कि संगठन का अर्थ मिले दायित्व को ज़िम्मेदारी न समझकर सामूहिक रूप से एक साथ मिलकर काम करना। इसी उद्देश्य से संगठन को और मजबूती प्रदान करने हेतु संगठन में देशभर से समाज के युवाओं को जोड़ा जा रहा है, इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में संगठन को और मजबूती देने एवं संगठन का विस्तार करने हेतु अखिल भारतीय जाट महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कैप्टन अमरिंदर सिंह, राष्ट्रीय महासचिव श्री युद्धवीर सिंह, राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र सिंह पचोर, प्रदेश अध्यक्ष विलासजी पटेल एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अयोध्या जी गोदारा की अनुशंसा पर समाज के वरिष्ठ जन द्वारा लगातार प्रदेश में जिला स्तरीय बैठक समय-समय पर आयोजित की जा रही है, आगे धनंजय जाट ने बताया कि आगामी दिनों में सीहोर जिला अध्यक्ष की घोषणा होना है इसी को लेकर सामाजिक लोगों की एक बैठक आष्टा में भी आयोजित की गई। बैठक में सामाजिक चर्चा के साथ ही जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चर्चा हुई। चर्चा करते हुए जाट समाज आष्टा द्वारा अपने सुझाव रखते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी जिसे भी मिले वह अपना दायित्व अच्छे से निभाते हुए सक्रिय रहते हुए जिला अध्यक्ष की अहम भूमिका पूरी जिम्मेदारी एवं ईमानदारी के साथ निभाएं। इन्हीं सब चर्चाओं के साथ बाहर से पधारे समाज के भागीरथ पटेल, राजेश पटेल, जयप्रकाश दुक्तावा, देवीलाल बेड़ा, मुकेश भीचर का आष्टा जाट समाज संगठन मंत्री नारायण जाट, प्रदेश महासचिव महेश जाट, प्रदेश सचिव अर्जुन पटेल, अध्यक्ष राजु जाट एवं युवा प्रदेश सचिव धनंजय जाट द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर समाज के युवा एवं वरिष्ठिजन उपस्थित रहे। धनंजय जाट ने बताया कि जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर जाट समाज आष्टा सहित श्यामपुर, इछावर, सीहोर, खाचरोद में भी बैठक आयोजित की गई।

You may also like

आष्टा में मार्टिनेट स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

आष्टा में �...

आष्टा की अनुश्री ठाकुर ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादू

आष्टा की अ�...

Moody’s Mark Zandi: Strict immigration policies won’t mean more jobs for US workers

Moody’s Mark Zandi: Stric...

Trump Media Q2 results: US president-led media ventrue posts $238 mn loss

Trump Media Q2 results: US ...

Share this article: WhatsApp Facebook