सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी की घोषित कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारीयो ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर से भेंट कर किया आभार व्यक्त विधायक ने सभी पदाधिकारी का किया स्वागत

सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी की घोषित कार्यकारिणी में शामिल पदाधिकारीयो ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर से भेंट कर किया आभार व्यक्त विधायक ने सभी पदाधिकारी का किया स्वागत

 आष्टा । सीहोर जिला भारतीय जनता पार्टी की हाल ही में घोषित की गई जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी की घोषणा के बाद आज आष्टा नगर मंडल से भारतीय जनता पार्टी की पार्षद श्रीमती तारा कटारिया को जिला महामंत्री एवं श्रीमती गिरिजा कुशवाहा को जिला सह कार्यालय मंत्री,श्रीमति अनिता ठाकरे को जिला सह कोषाध्यक्ष का दायित्व सौपे पर जाने पर आज तीनो पदाधिकारीयो ने भारतीय जनता पार्टी की नगर मंडल अध्यक्ष श्रीमती अंजनी विशाल चौरसिया के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के समस्त पदाधिकारीयो के साथ विधायक कार्यालय पहुंचे एवं विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का आभार व्यक्त कर उनका स्वागत और सम्मान किया । सभी महिला नई पदाधिकारीयो के विधायक कार्यालय पहुंचने पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने जिला महामंत्री तारा कटारिया जिला सह कार्यालय मंत्री श्रीमती गिरिजा कुशवाहा,जिला सह कोषाध्यक्ष श्रीमति अनिता ठाकरे का स्वागत और सम्मान कर उन्हें मिले नये दायित्व की बधाई दी । इस अवसर पर विशाल चौरसिया, धनरूपमल  जैन, माखन कुशवाहा, दुलीचंद कुशवाहा,श्रीमती ऋतु जैन,श्रीमती डॉक्टर चंद्रा वोहरा, श्रीमती निर्मला कुशवाहा सही अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने संगठन में नया दायित्व प्राप्त करने  सभी कार्यकर्ताओं से कहा कि आप सबको बड़े विश्वास से संगठन ने बड़ा दायित्व सौपा है । भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यो एवं हमारी केंद्र और प्रदेश की सरकार के विकास के कार्यों को ,जनहित की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में आप सब को मिल कर महत्वपूर्ण भूमिका निभाना है । यही संगठन की  और सरकार की आप से अपेक्षा है ।

You may also like

आष्टा में मार्टिनेट स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

आष्टा में �...

आष्टा की अनुश्री ठाकुर ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादू

आष्टा की अ�...

Moody’s Mark Zandi: Strict immigration policies won’t mean more jobs for US workers

Moody’s Mark Zandi: Stric...

Trump Media Q2 results: US president-led media ventrue posts $238 mn loss

Trump Media Q2 results: US ...

Share this article: WhatsApp Facebook