सीहोर जिला विकास सलाहकार समिति में नामांकित आष्टा के सभी 5 सदस्यो का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया स्वागत-सम्मान

सीहोर जिला विकास सलाहकार समिति में नामांकित आष्टा के सभी 5 सदस्यो का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया स्वागत-सम्मान

सभी सदस्यो ने विधायक का किया आभार व्यक्त

हम सब मिल कर आष्टा क्षेत्र का करेंगे चहुँमुखी विकास-गोपालसिंह इंजीनियर

आष्टा । सीहोर जिला विकास सलाहकार समिति की कल हुई घोषणा के बाद आष्टा में कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है । आज विधायक कार्यालय में उक्त जिला विकास सलाहकार समिति में आष्टा  विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर की अनुशंसा पर शामिल किये गये समाजसेवी वर्ग से पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागौरी, चिकित्सा क्षेत्र से सेवानिवृत्त हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ हीरा दलोद्रिया,उन्नतशील कृषक वर्ग से भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष कुमेरसिंह भाटी,विधि क्षेत्र से एडवोकेट भूपेन्द्र सिंह राणा,वरिष्ठ व्यवसायी वर्ग से प्रदीप धाड़ीवाल का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने स्वागत सम्मान किया । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की आप सब वरिष्ठ एवं अपने अपने क्षेत्र के अनुभवी सम्मानीय सदस्य है हम सब मिल कर आपके अनुभवों का आष्टा विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण एवं चहुँमुखी विकास में लाभ लेंगे और नवाचार के साथ क्षेत्र का विकास करेंगे । इस अवसर पर सभी नामांकित पांचों सदस्यो ने उक्त समिति में शामिल करने के लिये विधायक गोपालसिंह इंजीनियर का साफा पहनाकर स्वागत सम्मान कर आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने सभी को अवगत कराया कि

इस उक्त समिति में पूरे जिले से 20 सदस्यो को शामिल किया गया है । मप्र के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस समिति के अध्यक्ष एवं सीहोर जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमति कृष्णा गौर को समिति की उपाध्यक्ष होंगी

बैठक में मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में प्रभारी मंत्री बैठकों की अध्यक्षता करेंगी। समिति में जिले के कलेक्टर समिति के सदस्य सचिव होंगे। इसके साथ ही जिले के सभी संबंधित सांसद, विधायक, जिला मुख्यालय नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष  सदस्य रहेंगे ।

आष्टा विधानसभा क्षेत्र से शामिल सभी पांचों सदस्यो को उक्त समिति में शामिल किये जाने पर क्षेत्र में अपार उत्साह का माहौल एवं खुशी छाई है एवं सभी ने आष्टा विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर का आभार व्यक्त किया । इस अवसर पर भाजपा नेता सुशील संचेती,विजेन्द्रसिंह ठाकुर,प्रभात धाड़ीवाल,अजबसिंह ठाकुर सरपंच,राहत अली,संजय अग्रवाल,राजेश डोंगरे,राजेश जैन गवाखेड़ा,आदि उपस्तिथ थे

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook