सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आष्टा में सांसद के नेतृत्व में निकली विशाल एकता पद यात्रा

सरदार बल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आष्टा में सांसद के नेतृत्व में निकली विशाल एकता पद यात्रा

सांसद ने उपस्तिथ नागरिको,विद्यार्थियों को दिलाई  “एकता-अखंडता एवं नशे से दूरी की शपथ

विधायक,जिला अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि हुए शामिल

आष्टा । लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आष्टा में आज देवास शाजापुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी के नेतृत्व में नगर के सांदीपनी विद्यालय कन्नौद रोड से विशाल “यूनिटी मार्च “ एकता  पदयात्रा निकाली गई । उक्त एकता पद यात्रा सांदीपनी विद्यालय से प्रारंभ हो कर नया बस स्टैंड,अस्पताल चौराहा, परदेशीपुरा, बुधवारा,गल चौराहा होते हुए मानस भवन पहुची । यहा पर एकता मार्च का समापन कार्यक्रम का शुभारम्भ भारत माता एवं सरदार बल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी,विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाडा सहित सभी मंचासीन अतिथियों द्वारा माल्यार्पण कर के किया । एकता पद यात्रा यूनिटी मार्च में अतिथि के रूप में उपस्तिथ सांसद,विधायक,जिला भाजपा अध्यक्ष सहित सभी मंचासीन अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया ।

युनिटी मार्च एकता पद यात्रा को सकम्बोधित करते हुए सांसद श्री महेंद्रसिंह सोलंकी ने कहा कि आजादी के बाद लोह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल ने एक नही अनेकों  कड़ी चुनोतियो का सामना करते हुए 500 से अधिक रियासतों का आजाद भारत मे विलय करवा कर इस देश की एकता,अखंडता को मजबूत किया । जब सरदार बल्लभभाई पटेल के अथक प्रयासों से भारत एक हो गया उसकी एकता और अखंडता मजबूत हो गई तब भारत की एकता अखंडता,सुरक्षा कैसे सुरक्षित रहे इसको लेकर विचार विमर्श शुरू हो गया । सांसद सोलंकी ने कहा की भारत एक रहे,अखंड रहे,एक भारत-श्रेष्ठ भारत का जो सपना सरदार बल्लभभाई पटेल ने देखा था उनके सपने को पूरा करने का कार्य आज देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी कर रहे है । आज गुजरात के नर्मदा जिले में देश की एकता और अखंडता के प्रतीक माने जाने वाले लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल जी की विशाल प्रतिमा स्थापित की है ।

आज पूरे देश मे जैसी आज आष्टा में एकता यात्रा निकाली वैसी पूरे देश मे निकाली जा रही है,जो एकता और अखंडता का संदेश देती है ।

इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना और एकता की भावना को मजबूत करना है। यह पदयात्रा सरदार पटेल के एक भारत, अखंड भारत के अडिग विश्वास को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने सरदार पटेल का स्मरण करते हुए कहा कि आजादी के बाद देशी रियासतों का भारत में विलय कर पूरे देश को उन्होंने एक सूत्र में पिरोया है।

आयोजित युनिटी मार्च के उक्त कार्यक्रम को विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाडा,पूर्व जिला अध्यक्ष ललित नागौरी आदि ने भी संबोधित कर सरदार बल्लभभाई पटेल के द्वारा भारत की एकता और अखंडता के लिये जो कार्य किये उनका स्मरण कर कहा की पटेल साहब को हम सब की यही सच्ची श्रद्धांजलि होगी कि हम सब भारत की एकता और अखंडता को कभी भी आंच नही आने देंगे । 

सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी ने इस अवसर पर उपस्तिथ सभी नागरिको,विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता एवं नशा मुक्ति की शपथ दिलाई । कार्यक्रम का संचालन जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने एवं आभार नगर मंडल भाजपा अध्यक्ष श्रीमति अंजनी विशाल चौरसिया ने व्यक्त किया । आयोजित युनिटी मार्च एकता पदयात्रा के कार्यक्रम में ललित नागोरी, धारासिंह पटेल,हेमकुंवर मेवाड़ा, रायसिंह मेवाडा, सोनू गुणवान,कल्याणसिंह ठाकुर,गजराजसिंह मेवाडा,कृपालसिंह ठाकुर,शिव पाटीदार,देवजी पटेल,मिठ्ठूपुरा सरकार,श्रीमति अंजनी चौरसिया,विजेंद्रसिंह ठाकुर,राकेश सिसोदिया,पिंटू परमार,विशाल चौरसिया,भुरू खा सहित अन्य पदाधिकारी मंचासीन रहे । एकता पदयात्रा में एसडीएम नितिन टाले, एसडीओपी आकाश अमलकर,सीईओ अमित व्यास ,सीएमओ विनोद प्रजापति शहीद भगतसिंह कॉलेज एवं सांदीपनी विद्यालय के प्राचार्य,सभी एससीसी, स्काउट-गाइड,एनएसएस के साथ स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी  तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक,अधिकारी,शिक्षक,बड़ी संख्या में शामिल हुए।

You may also like

सजग राष्ट्र प्रहरी' सम्मान से सम्मानित हुई साक्षी जाट

सजग राष्ट�...

*प्रस्फुटन समितियां के शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

*प्रस्फुट�...

Ram Temple donation 'theft' case: SC tells SIT to submit status report within 2 weeks

Ram Temple donation 'theft'...

ITR filing deadline: What happens if you don’t file your income tax return by July 31?

ITR filing deadline: What h...

Share this article: WhatsApp Facebook