संस्कृति स्कूल के मेधावी छात्रों  को विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा किया सम्मानित

संस्कृति स्कूल के मेधावी छात्रों को विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर द्वारा किया सम्मानित

'

​आष्टा। स्थानीय संस्कृति हायर सेकेंडरी स्कूल के छात्र-छात्राओं ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार सफलता हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर आष्टा विधानसभा क्षेत्र के विधायक माननीय श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित और पुरस्कृत किया।
​इस वर्ष कक्षा 12वीं की होनहार छात्रा आरुषी बुधवन्त ने 480 अंक (96%) अर्जित कर सीहोर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर गौरवान्वित किया है। वहीं, विद्यालय की आशी ताम्रकार ने 457 अंक (91.4%) एवं तमन्ना बालोदिया ने 452 अंक (90.4%) लाकर श्रेष्ठ प्रदर्शन किया।
​कक्षा 10वीं में भी बेटियों का दबदबा रहा, जिसमें प्राची वर्मा ने 456 अंक (91.2%) के साथ प्रथम, अर्निका जैन ने 443 अंक (88.6%) के साथ द्वितीय एवं राधा सैंधव ने 419 अंकों (83.8%) के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया।
​विधायक श्री गोपाल सिंह इंजीनियर ने छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, इस बेहतरीन सफलता के लिए संस्था के प्राचार्य श्री सर्वेश उपाध्याय एवं समस्त शिक्षक स्टाफ को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

You may also like

सजग राष्ट्र प्रहरी' सम्मान से सम्मानित हुई साक्षी जाट

सजग राष्ट�...

*प्रस्फुटन समितियां के शक्ति संचय कार्यक्रम के अंतर्गत एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन

*प्रस्फुट�...

Ram Temple donation 'theft' case: SC tells SIT to submit status report within 2 weeks

Ram Temple donation 'theft'...

ITR filing deadline: What happens if you don’t file your income tax return by July 31?

ITR filing deadline: What h...

Share this article: WhatsApp Facebook