सायकल मिलने से बेटियों को अपने सपने साकार करने में एक नई रफ्तार मिली है-गोपालसिंह इंजीनियर

सायकल मिलने से बेटियों को अपने सपने साकार करने में एक नई रफ्तार मिली है-गोपालसिंह इंजीनियर

विधायक ने रूपेटा,खड़ी हाट, फूडरा  के स्कूलो में विद्यार्थियों को निशुल्क सायकल योजना के तहत वितरित की सायकल

विद्यालय परिवारों ने विधायक का किया स्वागत सम्मान

आष्टा । बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक ग्राम से दूसरे ग्राम जाने वाली बालिकाएं-बालक पहले अपने ग्राम में जिस कक्षा तक के स्कूल होते थे वहां तक पढ़ाई करने के बाद शिक्षा को विराम लग जाता था । इसके कारण बालिकाएं आगे नही पढ़ पाती थी और ना ही वे आगे बढ़ पाती थी । हमारी डबल इंजन की सरकार ने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये निशुल्क सायकल वितरण योजना लागू कर एक ग्राम से दूसरे ग्राम पढ़ने जाने वाले पात्र विद्यार्थियों को सायकलों का वितरण किया । इसका सबसे अधिक लाभ बालिकाओं को हुआ है,बालिका शिक्षा का प्रतिशत ओर स्तर बढ़ा है । उक्त उद्गार विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आष्टा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रूपेटा,खड़ी हाट, फूडरा के शा उच्च माध्यमिक विद्यालयों में विद्यार्थियों को निशुल्क सायकल वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहे । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की इस योजना से बेटियों को नई रफ्तार ओर उनके नये सपनों की नयी उड़ान भरने का सुअवसर मिला है ।

प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में बेटे-बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने की दिशा में एक और सशक्त ओर बड़ा कदम है । आज आष्टा विधानसभा के शासकीय हाई स्कूल,हायर सेकेंड्री, मिडिल स्कूलों  के छात्र छात्राओं को साइकिल वितरित की गई, जिससे अब खास कर बेटियों के लिए स्कूल आना पहले से और भी सुगम व आसान होगा। उनके लिये उच्च शिक्षा की राह ओर आसान होगी । विधायक ने कहा की एक समय पहले एक गांव से दूसरे ग्राम जाने के बालिकाओं के लिये कोई साधन नही होने के कारण वे अपने ग्राम के स्कूल में ही पढ़ाई कर पाती थी,उच्च पढ़ाई के लिये दूसरे ग्राम जाने के लिये साधन के अभाव में वे पढ़ाई में आगे नही जा पाती थी । भाजपा की सरकार जब आई तब बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये, बालक भी ओर आगे पढे,सब आगे बढे के लिये सरकार ने निशुल्क  सायकल वितरण योजना शुरू की । विधायक ने कहा की सरकार की इस योजना का

का उद्देश्य राज्य के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा प्रदान करना है। इस योजना के तहत, 6वीं और 9वीं कक्षा में प्रवेश लेने वाले छात्रों को निःशुल्क साइकिलें दी जाती हैं । इस योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को प्राप्त होता है जिनके गांव में हाई स्कूल नहीं है या जो 2 किलोमीटर से अधिक दूरी पर स्थित स्कूल में पढ़ते आते हैं । इस योजना लाभ उन 

पात्र को मिलता है जो

सरकारी स्कूलों में 6वीं और 9वीं कक्षा में प्रवेश लेते है । एवं 

जिन छात्रों के गांव में हाई स्कूल नहीं है और उन्हें दूसरे गांव में पढ़ने जाना पड़ता है । प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के कुशल नेतृत्व में बेटियों को आत्मनिर्भर और शिक्षित बनाने की दिशा में निशुल्क सायकल वितरण एक बड़ा सशक्त कदम है ।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के साथ सभी पालकों से विधायक ने आव्हान किया कि वे स्कूल परिसर में,घर  आंगन में,खेत पर एक पेड़ मॉ के नाम जरूर लगाये,जब भी खरीदी करने जाये तो स्वदेशी वस्तुएं ही खरीदे ।

इस अवसर पर सायकल वितरण कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,

भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वय नरेन्द्रसिंह ठाकुर,सुनील आर्य,जयसिंह ठाकुर

बीआरसी अजबसिंह राजपूत,विद्यालयों के प्राचार्य ज्ञानसिंह जी,धर्मसिंह आर्य,मनोहरसिंह खड़ी हाट, विष्णु परमार,वीरेन्द्रसिंह ठाकुर,राकेश राठी,शंकरलाल बालोदिया,जितेन्द्र सोलंकी,रमेशचंद्र वर्मा,मेहरबानसिंह ठाकुर,नरेन्द्रसिंह, भरतसिंह ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में शिक्षक,जनप्रतिनिधि,विद्यार्थी,सहित सभी,ग्रामीण जन,आदि उपस्तिथ थे

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook