श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हुए अनेकों आयोजन जनपद द्वारा भी आयोजित हुए कार्यक्रम किसान मजदूर संघ ने भी मने कृष्ण जन्माष्टमी

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर हुए अनेकों आयोजन जनपद द्वारा भी आयोजित हुए कार्यक्रम किसान मजदूर संघ ने भी मने कृष्ण जन्माष्टमी

जन्माष्टमी पर गौशालाओं में गौ-पूजन एवं स्वास्थ्य परीक्षण
आष्टा। शासन के निर्देशानुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद पंचायत आष्टा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित गौशालाओं में गौ-पूजन, स्वच्छता एवं गौवंश स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग्राम पंचायत मेहतवाड़ा की मधुसूदन गौशाला में सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन मालवीय, पंचायत सचिव केशर सिंह ठाकुर, पंचगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में गौ-पूजन किया गया। पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। गौशाला में वर्तमान में 120 गौवंश का संरक्षण किया जा रहा है।
इसी प्रकार खजुरिया जावर, डोडी, धुराड़ा कला, गोपालपुर एवं झरखेड़ी सहित अन्य गौशालाओं में भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान ग्रामीणों को गौ-संरक्षण, गौ-सेवा एवं गौशालाओं की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

 

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज का भव्य चल समारोह, जगह-जगह हुआ स्वागत
हिंदू उत्सव समिति ने अध्यक्ष पवन यादव का साफा बांधकर किया सम्मान
आष्टा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर यादव समाज द्वारा आष्टा नगर में भव्य चल समारोह निकाला गया। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों, ढोल-नगाड़ों और उत्साह से पूरा नगर भक्तिमय नजर आया। बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु चल समारोह में शामिल हुए।
चल समारोह का हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण सिंह (भूरू) मुकाती के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर यादव समाज अध्यक्ष पवन यादव का साफा बांधकर सम्मान किया गया, जबकि चल समारोह में शामिल समाजजनों का फूलमाला एवं दुपट्टे पहनाकर स्वागत किया गया।
हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारियों ने यादव समाज को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करते हैं।
स्वागत करने वालों में राजू जायसवाल, उमेश शर्मा, गोपाल ताम्रकार, प्रदीप राठौर, उमेश मुकाती, बंटी जायसवाल, सुमित मेहता सहित हिंदू उत्सव समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। चल समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे लगाते हुए जन्माष्टमी पर्व को श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया

 

गीता का ज्ञान हमारी अनमोल धरोहर : कैलाश परमार

आष्टा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर यादव-अहीर समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का नगर में विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। बुधवारा में पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार मित्र मंडल ने पुष्पवर्षा एवं प्रसाद वितरण कर स्वागत किया।

इस अवसर पर कैलाश परमार ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के गीता उपदेश हमारी अनमोल धरोहर हैं। गीता का ज्ञान आज भी विश्व को बेहतर प्रबंधन और जीवन जीने की प्रेरणा देता है। हमें बच्चों सहित स्वयं भी गीता के ज्ञान को आत्मसात कर देश को विश्वगुरु बनाने में योगदान देना चाहिए।

शोभायात्रा में भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाला भव्य चल समारोह
सकल हिंदू समाज ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत-सम्मान
आष्टा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर यदुवंशी अहीर यादव समाज द्वारा नगर में भव्य कृष्ण जन्मोत्सव चल समारोह निकाला गया। आकर्षक रथ पर भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा विराजमान रही। बैंड-बाजे, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच बड़ी संख्या में समाजजन एवं मातृशक्तियां शामिल हुईं।
चल समारोह अस्पताल चौराहा, परदेसीपुरा, खत्री मार्केट होते हुए बुधवारा स्थित पुराने सिद्धार्थ हॉस्पिटल चौराहे पहुंचा। यहां सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर यादव समाज के पदाधिकारियों एवं समाजजनों का पुष्पमाला और साफा पहनाकर स्वागत-सम्मान किया गया। यादव समाज की मातृशक्तियों को श्रीकृष्ण नाम अंकित दुपट्टे पहनाए गए तथा पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर नरेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव प्रेम, भाईचारे, सामाजिक एकता और सनातन संस्कृति का संदेश देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

राहुल कुशवाह के उपचार के लिए विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने स्वीकृत की 7 लाख की सहायता राशि

आष्टा। कुछ दिन पूर्व इछावर में हुए सड़क हादसे में आष्टा के तीन युवक दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। हादसे में सुनील परमार का दुखद निधन हो गया, जबकि संदीप की हालत में सुधार बताया जा रहा है। वहीं राहुल कुशवाह की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।

राहुल कुशवाह के उपचार में आर्थिक सहयोग के लिए आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर की ओर से 7 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। सहायता राशि का स्वीकृति पत्र राहुल के उपचार के लिए प्रदान किया गया।

आष्टा युवा संगठन संस्था एवं नगरवासियों ने इस मानवीय पहल के लिए विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में मिला यह सहयोग राहुल और उसके परिवार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। संगठन ने विधायक के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

किसान-मजदूर महासंघ की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा

आष्टा। राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ द्वारा आष्टा कृषि उपज मंडी प्रांगण में मासिक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान भगवान बलराम जयंती एवं श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम में भगवान बलराम एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करते हुए फसल बीमा से वंचित किसानों को लाभ दिलाने, फसलों में बांझपन, पीला मोजेक सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में टूटे ट्रांसफार्मर-पोल, झूलते विद्युत तार एवं बिना सूचना बिजली कटौती का मुद्दा उठाया गया। महासंघ ने प्रशासन से समस्याओं पर तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समाधान नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

जन्माष्टमी पर गौशालाओं में गौ-पूजन एवं स्वास्थ्य परीक्षण
आष्टा। शासन के निर्देशानुसार श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जनपद पंचायत आष्टा की विभिन्न ग्राम पंचायतों में संचालित गौशालाओं में गौ-पूजन, स्वच्छता एवं गौवंश स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।
ग्राम पंचायत मेहतवाड़ा की मधुसूदन गौशाला में सरपंच प्रतिनिधि अर्जुन मालवीय, पंचायत सचिव केशर सिंह ठाकुर, पंचगण एवं ग्रामीणों की उपस्थिति में गौ-पूजन किया गया। पशु चिकित्सा विभाग के सहयोग से गौवंश का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। गौशाला में वर्तमान में 120 गौवंश का संरक्षण किया जा रहा है।
इसी प्रकार खजुरिया जावर, डोडी, धुराड़ा कला, गोपालपुर एवं झरखेड़ी सहित अन्य गौशालाओं में भी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित हुए। इस दौरान ग्रामीणों को गौ-संरक्षण, गौ-सेवा एवं गौशालाओं की स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।

 

You may also like

गोगा नवमी पर निकला चल समारोह हिंदू उत्सव समिति ने किया स्वागत नगर में दो स्थानों पर बीती रात हुई चोरी हर रविवार थाना परिवार पार्वती थाना क्षेत्र के अलीपुर में हुई चाकू बाजी की घटना देखें सभी खबर हमारे साथ

गोगा नवमी �...

Builder promised 5,069 sq ft, delivered 3,900; RERA orders refund, Rs 98 lakh penalty

Builder promised 5,069 sq f...

India eyes nuclear power in Andamans as China challenge grows near Malacca Strait

India eyes nuclear power in...

Hulk Hogan's Florida mansion gets another $1m cut, now listed for $6.9m

Hulk Hogan's Florida mansio...

Share this article: WhatsApp Facebook