शांति सरोवर पहुंच मार्ग का हुआ भूमिपूजन

शांति सरोवर पहुंच मार्ग का हुआ भूमिपूजन

आष्टा। नगरपालिका द्वारा जहां नागरिकों की मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखकर निर्माण व विकास कार्य किया जा रहा है, वहीं धार्मिक स्थलों पर भी सुविधाएं मुहैया की जा रही है। इसी कड़ी में आज सेमनरी रोड़ स्थित ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थानीय संस्था शांति सरोवर तक पहुंच मार्ग निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न हुआ।
सीसी रोड़ निर्माण कार्य का भूमिपूजन माउनटाबू ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख शारदा दीदी, विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, वार्ड पार्षद रवि शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, भाजपा नेतागणों द्वारा किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा कि नगर सहित आष्टा अंचल में निर्माण कार्यो का सिलसिला लगातार जारी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार जहां गरीब नागरिकों को बल देने के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें लाभान्वित कर रही है, वहीं तीव्र गति से विकास कार्य भी करा रही है।
नपाध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि लंबे अर्से से स्थानीय आश्रम की संचालिका कुसुम दीदी द्वारा सीसी मार्ग की मांग की जा रही थी, जिसे नपाध्यक्ष श्रीमती हेमकुंवर मेवाड़ा की दृढ़ इच्छाशक्ति व परिषद के सहयोग से आज पूर्ण हुई है। नगरपालिका द्वारा आम नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के साथ-साथ धार्मिक स्थलों पर भी सुविधाएं जुटाने का काम किया जा रहा है। इसी का परिणाम है कि नगर की धरोहर खेड़ापति मंदिर पर गत माह ही प्रकाश व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाईट स्थापित की गई, वहीं कमल तालाब व काला तालाब के जीर्णोद्धार का कार्य प्रगति पर है। वर्तमान में जीवन दायिनी मां पार्वती नदी के सौंदर्यीकरण हेतु घाट का व्यवस्थित निर्माण कार्य जारी है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सोनी पांचम, भाजपा वरिष्ठ नेता नगीनचंद्र जैन, प्रदीप धाड़ीवाल, भाजपा जिला महामंत्री तारा कटारिया, भाजपा जिला उपाध्यक्षद्वय धारासिंह पटेल, रूपेश राठौर, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, नगर मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया, हिउस अध्यक्ष नारायण भूरू मुकाती, नपाउपाध्यक्ष प्रतिनिधि भूरू खां, पार्षद तेजपाल मुकाती, डॉ. सलीम खान, अरशद अली, गिरजा कुशवाह, वरिष्ठ पत्रकार सुशील संचेती, मनोहर भोजवानी, सुरेश परमार, युमो नगर अध्यक्ष मनीष धारवां, नीलेश खंडेलवाल, बसंत पाठक, पवन वर्मा, जुगलकिशोर मालवीय, पूर्व नपाध्यक्षद्वय कैलाश परमार, डॉ. मीना सिंगी, अनिल धनगर, भगवत मेवाड़ा, आनंद गोस्वामी, प्रदीप राठौर, शिवनारायण मेवाड़ा, दूलीचंद कुशवाह, श्रीमती चंदा वोहरा, श्रीमती भगवती सोनी, मंजू राठौर, श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती संगीता सोनी, सहायक यंत्री आकाश गुयतर, उपयंत्री अनिल धुर्वे, सतीश मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में शांति सरोवर के सदस्यगण मौजूद थे। संचालन कुशलपाल लाला ने किया तथा आभार पार्षद रवि शर्मा ने व्यक्त किया

You may also like

आष्टा में मार्टिनेट स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

आष्टा में �...

आष्टा की अनुश्री ठाकुर ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादू

आष्टा की अ�...

Moody’s Mark Zandi: Strict immigration policies won’t mean more jobs for US workers

Moody’s Mark Zandi: Stric...

Trump Media Q2 results: US president-led media ventrue posts $238 mn loss

Trump Media Q2 results: US ...

Share this article: WhatsApp Facebook