तिलावद-मैना रोड दो मेढ़ पड़ोसी विधानसभा के नागरिको को विकास के साथ आवागमन की सुविधा का बड़ा केंद्र बनेगा-गोपालसिंह इंजीनियर

तिलावद-मैना रोड दो मेढ़ पड़ोसी विधानसभा के नागरिको को विकास के साथ आवागमन की सुविधा का बड़ा केंद्र बनेगा-गोपालसिंह इंजीनियर

तिलावद में 15.60 करोड़ से अधिक के विकास कार्यो का आष्टा-कालापीपल विधायक ने किया भूमिपूजन

आष्टा । एक सच्चा दोस्त और सच्चा मेढ़ पड़ोसी वो ही होता है जो अपने पड़ोसी के हर सुख दुख में साथ खड़ा रहे । इसी तरह दो मेढ़ पड़ोसी विधायक आष्टा विधानसभा के गोपालसिंह इंजीनियर ओर कालापीपल के विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ऐसे दो जनप्रतिनिधि है जो विकास को लेकर हर दम,हर वक्त एक दूसरे के साथ खड़े नजर आते है। आज दोनों विधायक 15 करोड़ 60 लाख के विकास कार्य के भूमिपूजन,48 लाख के कार्यो के लोकार्पण कार्यक्रम में सामूहिक सहभागिता ग्राम तिलावद में की । उक्त कार्यो में 6 किमी लंबा तिलावद से मैना का मार्ग ऐसा मार्ग है जिसका लाभ दोनों विधानसभा क्षेत्र के नागरिको,ग्रामीणों,व्यापारियों को प्राप्त होगा । ये अंतर विधानसभा मार्ग है जो दोनों विधानसभा को जोड़ेगा । दोनों विधायको का एक ही ध्येय है की उनके क्षेत्र का कैसे  सर्वांगीण विकास हो । इसी दिशा में आज का दिन एक ऐतिहासिक दिन रहा है । सामूहिक आयोजन में आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर एवं कालापीपल विधायक घनश्याम चंद्रवंशी ने दोनों क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओ की उपस्तिथि में लगभग 15 करोड़ 60 लाख की लागत से होने वाले निर्माण कार्यो का भूमिपूजन तिलावद में किया । आज जिन विकास कार्यो का भूमिपूजन संपन्न हुआ,उसमे विशेष रूप से दोनों विधानसभा को जोड़ने के साथ आवागमन की बड़ी सुविधा देने वाला  13 करोड़ 45 लाख का तिलावद से मैना रोड (लंबाई 6 कि.मी.) का निर्माण है ।

 ये मार्गजो भविष्य में क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन की बड़ी सुविधा प्रदान करेगा। इसके साथ ही आज विकास की कड़ी में पानी की टंकी लागत 2 करोड़, टीनशेड दत्तात्रेय मठी आश्रम लागत 5 लाख, टीनशेड जमादार मोहल्ला लागत 5 लाख तथा टीनशेड देशवाली मोहल्ला लागत 5 लाख आदि कार्य के भी भूमिपूजन एवं 38 लाख से बनी गौशाला,10 लाख से बने मानस भवन में टीन शेड का लोकार्पण विधायक द्वय गोपालसिंह इंजीनियर एवं घनश्याम चंद्रवंशी  द्वारा किये गए  । इसअवसर पर विधायक गोपालसिंह इंजीनियर के नेतृत्व में मैना मंडल अध्यक्ष सुनील आर्य,विष्णु परमार,रामचंदर परमार,यशवंतसिंह बारोड,संतोष वर्मा,धीरजसिंह वर्मा सरपंच,लखन मेवाडा सहित बड़ी संख्या में दोनों विधानसभा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You may also like

National Science Day पर सी.एम. राइज़ स्कूल आष्टा का उत्कृष्ट प्रदर्शन, वीआईटी भोपाल में लहराया परचम

National Science Day पर...

Suicide drones, Tomahawks & more: The weapons that powered US-Israel strikes on Iran

Suicide drones, Tomahawks &...

UAE shuts classrooms: All schools & universities go online amid security concerns

UAE shuts classrooms: All s...

T20 World Cup: Why the spotlight is on Varun Chakravarthy

T20 World Cup: Why the spot...

Share this article: WhatsApp Facebook