दिवंगत प्रदीप बातव की स्मृति में श्मशान घाट पर फलदार पौधों का रोपण

दिवंगत प्रदीप बातव की स्मृति में श्मशान घाट पर फलदार पौधों का रोपण

दिवंगत प्रदीप बातव की स्मृति में श्मशान घाट पर फलदार पौधों का रोपण
अमलाहा। दिवंगत पेट्रोलिंग सुपरवाइजर प्रदीप बातव की स्मृति में डीबीसीपीएल की सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) टीम ने अमलाहा श्मशान घाट परिसर में आम, जामुन और शहतूत सहित फलदार पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण और पौधों के संरक्षण का संदेश दिया गया।
सीएसआर प्रबंधक उमाशंकर पांडे ने कहा कि "मनुष्य एक दिन इस संसार से चला जाता है, लेकिन उसके नाम का लगाया गया एक वृक्ष पीढ़ियों तक जीवित रहता है। इसलिए अपने प्रियजनों की स्मृति में पौधे लगाएं और उनका संरक्षण करें। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि और प्रकृति की सेवा है।"
कार्यक्रम में सभी ने पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया तथा समाज से जन्मदिन, पुण्यतिथि और अन्य विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने की अपील की। इस अवसर पर समाजसेवी हरिओम पटेल, सरपंच बलराम सिंह, पूर्व सरपंच लखन पटेल, राकेश जायसवाल सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित

Share this article: WhatsApp Facebook