देवास भोपल कॉरिडोर द्वारा लगतार आमजन को सड़क सुरक्षा के लिए   दिया मार्गदर्शन

देवास भोपल कॉरिडोर द्वारा लगतार आमजन को सड़क सुरक्षा के लिए दिया मार्गदर्शन

सड़क सुरक्षा की ओर एक सशक्त कदम-
डीबीसीपीएल (वर्टिस) की व्यापक जन-जागरूकता मुहिम-
देवास–भोपाल फोरलेन, लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा बहुमूल्य मानव जीवन की रक्षा के उद्देश्य से डीबीसीपीएल (वर्टिस) देवास–भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड के सीएसआर प्रबंधन द्वारा सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत एक व्यापक जन-जागरूकता अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज लसुड़िया परिहार चौराहा, लसुड़िया पंचायत परिसर एवं टैक्सी–बस स्टैंड परिसर में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन, वाहन चालकों, ट्रांसपोर्टरों एवं ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के महत्व से अवगत कराया गया। डीबीसीपीएल के परियोजना प्रमुख अजय मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी के सम्माननीय सीओ साहब एवं सीईओ साहब ने सड़क दुर्घटनाओं की गंभीर समस्या को दृष्टिगत रखते हुए अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इसके अंतर्गत कोहरे के समय दुर्घटनाओं से बचाव हेतु फॉग लाइट से युक्त अल्टीनेटर वाहन, सड़क स्वच्छता के लिए जटायु एवं ब्रूमर मशीनें, कैटल कैचर वाहन, कर्व एवं पुलिया पेंटिंग मशीन, तथा रूट पेट्रोलिंग वाहनों का निरंतर संचालन किया जा रहा है। साथ ही सड़क से जुड़ी इंजीनियरिंग समस्याओं का त्वरित समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान डीबीसीपीएल के सीएसआर प्रशासन द्वारा लोगों को यातायात नियमों की सरल एवं व्यवहारिक समझाइश दी जा रही है तथा सभी से सड़क सुरक्षा नियमों के पालन की दृढ़ प्रतिबद्धता भी ली जा रही है। साथ ही जीवन के महत्व, लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं के दुष्परिणाम एवं सामाजिक जिम्मेदारियों पर भावपूर्ण संवाद किया जा रहा है।
यह सड़क सुरक्षा मुहिम देवास–भोपाल फोरलेन पर आए दिन घटित हो रही दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में डीबीसीपीएल का एक सार्थक, संवेदनशील एवं दूरदर्शी प्रयास है, जिसका उद्देश्य जनहानि को कम करना, युवाओं एवं प्रतिभाओं की रक्षा करना तथा एक सुरक्षित, अनुशासित एवं दुर्घटनारहित समाज का निर्माण करना है। इस अवसर पर सरपंच रविंद्र सिंह राजपूत, सचिव राजू कैथवात, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष अतीक अहमद,  राजेंद्र कुमार तिवारी (शिक्षक), श्रीमती ऊषा मंगरोलिया (शिक्षक), श्रीमती रेखा विश्वकर्मा (शिक्षक), भैयालाल महोबिया (शिक्षक) सहित कई सम्माननीय नागरिक उपस्थित रहे। डीबीसीपीएल का यह प्रयास यह स्पष्ट संदेश देता है कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन नहीं, बल्कि मानव जीवन की रक्षा का एक सशक्त संकल्प है।

You may also like

आष्टा में मार्टिनेट स्कूल द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन

आष्टा में �...

आष्टा की अनुश्री ठाकुर ने राष्ट्रीय मंच पर बिखेरा सुरों का जादू

आष्टा की अ�...

Moody’s Mark Zandi: Strict immigration policies won’t mean more jobs for US workers

Moody’s Mark Zandi: Stric...

Trump Media Q2 results: US president-led media ventrue posts $238 mn loss

Trump Media Q2 results: US ...

Share this article: WhatsApp Facebook