वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध स्व. भीम सिंह ठाकुर का निधन सामाजिक क्षति- कैलाश परमार पूर्व नपाध्यक्ष आष्टा

वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध स्व. भीम सिंह ठाकुर का निधन सामाजिक क्षति- कैलाश परमार पूर्व नपाध्यक्ष आष्टा

जावर - स्व. भीम सिंह ठाकुर माड़साब अंचल मैं प्रसिद्ध पांडव परिवार के पांच भाइयो में एक थे जिन्होंने अपनी स्पष्ट विचारधारा और आम जन की सेवा को स्वतंत्र रुप से साध्य करने के अपने लक्ष्य की पूर्णता हेतु  शासकीय शिक्षक जैसे महत्वपूर्ण पद से विरक्त होकर अंचल की सेवा सुश्रुवा मनोयोग से की! फलस्वरूप उनको सामाजिक स्वीकृति मिली लगभग 82 वर्ष की आयु में उनके निधन से जो रिक्त स्थान हुआ है उसको भरा जाना वर्तमान में मुश्किल कार्य है पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने आगे कहा कि हम सब ईश्वर से प्रार्थना करते है की उनकी आत्मा को मोक्ष मिले साथ ही परिवारजन विशेषकर उनके सुपुत्र भीष्म सिंह ठाकुर उर्फ़ ( पप्पू डॉक्टर) पूर्व जनपद प्रतिनिधि को उनके स्वर्गीय पिताजी जैसे बनने की शक्ति मिले! श्रद्धांजलि बैठक में इछावर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष बलवान सिंह ठाकुर, सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुनसिंह अजय, प्रभु प्रेमी संघ के महासचिव प्रदीप प्रगति, महेंद्रसिंह परमार मैनेजर इंडसइंड बैंक, भूपेंद्रसिंह ठाकुर आइशर,  सूरजसिंह पटेल भानाखेड़ी, पांडव परिवार से अर्जुन सिंह ठाकुर, नकुल सिंह सेवा निवृत खाद्य निरीक्षक, दक्ष राज सिंह, राजवीर सिंह आदि उपस्थित थे! सभी ने स्व. भीम सिंह ठाकुर को पुष्पांजलि भी अर्पित की!

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook