आष्टा में पत्रकारों की बैठक संपन्न, प्रेस क्लब सदस्यता अभियान में 18 पत्रकार बने सदस्य

आष्टा में पत्रकारों की बैठक संपन्न, प्रेस क्लब सदस्यता अभियान में 18 पत्रकार बने सदस्य

आष्टा में पत्रकारों की बैठक संपन्न, प्रेस क्लब सदस्यता अभियान में 18 पत्रकार बने सदस्य

सीहोर/आष्टा  में पत्रकारों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें मध्यप्रदेश प्रेस क्लब के सदस्यता अभियान के तहत लगभग 18 पत्रकारों ने सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में प्रेस क्लब जिला अध्यक्ष अमित मकोड़ी ने पत्रकारों को सदस्यता के लाभ विस्तार से बताते हुए कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों, सुरक्षा, प्रशिक्षण एवं भविष्य उन्नयन के लिए लगातार कार्य करता रहा है। उन्होंने बताया कि आगामी समय में भी पत्रकारों के कौशल विकास और सुविधा बढ़ाने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जाएंगी।

तहसील प्रेस क्लब का गठन

बैठक के दौरान आष्टा तहसील प्रेस क्लब के गठन पर चर्चा हुई, जिसमें सर्वसम्मति से—

दिनेश शर्मा – तहसील अध्यक्ष

संजय जोशी – तहसील उपाध्यक्ष


के रूप में मनोनीत किए गए।
सभी उपस्थित पत्रकारों ने दोनों पदाधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित

अमित मकोड़ी, दिनेश शर्मा, संजय जोशी, विक्रम ठाकुर, नवीन शर्मा, अनिल मालवीय, प्रवेश शर्मा, नीलेश शर्मा, पंकज जैन सहित अन्य पत्रकार कार्यक्रम में शामिल रहे।

Source : संजय जोशी

You may also like

कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था संभालती नजर आई पुलिस

कांवड़ या�...

हथकरघा दिवस पर बुनकरों के बीच पहुंचे विधायक, चलाया चरखा गोपालसिंह इंजीनियर ने खरीदे स्वदेशी वस्त्र, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान

हथकरघा दि�...

टॉर्च की रोशनी से गूंजा संदेश—‘अवैध निर्माण हटाओ, आवासीय क्षेत्र बचाओ’

टॉर्च की र�...

नशे से दूर रहकर सपनों को दें नई उड़ान : संस्कृति स्कूल में जागरूकता अभियान

नशे से दूर ...

Share this article: WhatsApp Facebook