ग्राम पखनी को मिली विकास की सौगात विधायक ने 15 लाख की लागत से निर्मित पुलिया-सीसी रोड का किया लोकार्पण

ग्राम पखनी को मिली विकास की सौगात विधायक ने 15 लाख की लागत से निर्मित पुलिया-सीसी रोड का किया लोकार्पण

  • आष्टा । आष्टा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बमुलिया खिंची के ग्राम पखनी को आज वर्षो पुरानी समस्या का निराकरण के लिये आज ग्राम पखनी में 15 लाख की लागत से निर्मित पुलिया एवं सीसी रोड का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर,जनपद पंचायत आष्टा के अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान ने उपस्तिथ सभी अतिथियों की उपस्तिथि में लोकार्पण किया। 

लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की

आष्टा विधानसभा की कोई भी पंचायत,पंचायतों के अंतर्गत आने वाले ग्राम विकास कार्यों में पीछे नही रहेंगे । मेरा प्रयास है कि आष्टा विधानसभा क्षेत्र विकास का एक ऐसा मॉडल बने जिसका प्रदेश में उदाहरण दिया जाए । आप सभी के सहयोग एवं मार्गदर्शन में में लगातार प्रयास कर रहा हु । विकास के लिए में पूरी तरह से कृत संकल्पित हूँ।

इस अवसर पर ग्राम पहुचने पर सरपंच श्रीमति फुलकुंवर धर्मसिंह वर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों द्वारा विधायक सहित सभी अतिथियों का भव्य स्वागत सम्मान कर मांगो का पत्र भी सौपा ।

कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,मंडल अध्यक्ष देवजी पटेल,राधेश्याम दलपति,सतीश सोनानिया,विष्णु परमार,जितेन्द्र सोलंकी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता,ग्रामीण जन उपस्तिथ रहे 

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook