पानी की अवैध चोरी करने वालों पर नपा ने कार्यवाही करते हुए एक दर्जन विद्युत मोटर की जप्त जप्त विद्युत जल मोटरों को राजसात कर नीलामी की कार्यवाही होगी - सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति

पानी की अवैध चोरी करने वालों पर नपा ने कार्यवाही करते हुए एक दर्जन विद्युत मोटर की जप्त जप्त विद्युत जल मोटरों को राजसात कर नीलामी की कार्यवाही होगी - सीएमओ विनोदकुमार प्रजापति

आष्टा। नगरपालिका द्वारा पार्वती नदी में संग्रहित जल को सुरक्षित रखने के भरसक प्रयास किए जा रहे है। कलेक्टर बाला गुरूके के नवीन निर्देशों एवं अनुविभागीय अधिकारी नितीन टाले के मार्गदर्शन में मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति द्वारा सर्चिंग दल गठित किया गया है जो दिन और रात में पार्वती नदी के किनारे सटे ग्रामों का नाव के माध्यम से एवं पैदल चलकर सर्चिंग कार्य कर रहे है।
मुख्य नगरपालिका अधिकारी विनोदकुमार प्रजापति ने जानकारी देते हुए बताया कि गठित सर्चिंग दल द्वारा अभी तक लगभग एक दर्जन ग्रामीणजन जो अवैध रूप से विद्युत जल मोटर नदी में डालकर आष्टा नगर के लिए संग्रहित व सुरक्षित जल की चोरी कर अपने खेतों की सिंचाई कर रहे थे, ऐसे ग्रामीणजनों पर सख्त कार्यवाही करते हुए सिंचाई कार्य में लिप्त सभी विद्युत जल मोटरों को जप्त किया गया है। सीएमओ श्री प्रजापति ने बताया कि पार्वती नदी में संग्रहित जल आष्टा नगरवासियों के लिए सुरक्षित है, ऐसे में नदी में अवैध रूप से ग्रामीणजनों द्वारा विद्युत जल मोटर के माध्यम से पानी की चोरी की जाना अपराध की श्रेणी में आता है। इस प्रकार का कृत्य करने वालों पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही कर जप्त की गई विद्युत जल मोटरों को राजसात कर नीलामी की कार्यवाही की जाएगी। पार्वती नदी से लगे सभी ग्रामीणजनों से आग्रह है पार्वती नदी में संग्रहित पानी की अवैध रूप से चोरी करना बंद करें। सर्चिंग दल में पंप अटेंडेंट कैलाश बागवान, रमेश यादव, राकेश बागवान, अजय नाथ, कपिल वर्मा, श्याम यादव आदि शामिल थे।

You may also like

पुष्प कल्याण केंद्र हॉस्पिटल आष्टा की वरिष्ठ डॉक्टर हरमन जोसेफ का आज निधन हो गया।

पुष्प कल्�...

कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए टीआई दिलीप पुरी को आष्टा में आष्टा युवा संगठन द्वारा दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कर्तव्य न�...

Visakhapatnam refinery hit by major fire near oil tank

Visakhapatnam refinery hit ...

Georgia city's entire full-time police force quits after mayor tracks chief

Georgia city's entire full-...

Share this article: WhatsApp Facebook