दास्ताखेड़ी मे नवनिर्मित नन्दी गौशाला के लोकार्पण में शामिल हुए आष्टा विधायक

दास्ताखेड़ी मे नवनिर्मित नन्दी गौशाला के लोकार्पण में शामिल हुए आष्टा विधायक

आष्टा । मालव माटी के सुप्रसिद्ध संत,कथा वाचक परम पूज्य संतश्री गोविंद जाने जी के आश्रम

ग्राम दास्ताखेड़ी जिला शाजापुर में आज नवनिर्मित भव्य नंदी गौशाला का लोकार्पण परम पूज्य महामंडलेश्वर जी एवं अन्य सभी सम्मानित संत जनों,वरिष्ठजनों,

जनप्रतिनिधियों की उपस्तिथि में सम्पन्न हुआ । गौसेवक आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर भी आज उक्त कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए । दास्ताखेड़ी पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने क्षेत्र के नागरिको की ओर से संतश्री गोविंद जाने सहित सभी संतो के चरणों मे नमन कर अभिनन्दन किया । नन्दी गौशाला में विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने संतश्री गोविंदजाने जी की गरिमामय उपस्तिथि में नन्दी का पूजन किया ।विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की गोविंदजाने आश्रम में नवनिर्मित यह नन्दी गौशाला निश्चित रूप से पशुधन संरक्षण के साथ-साथ

ग्राम क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, सांस्कृतिक मूल्यों एवं मानवीय संवेदनाओं के संवर्धन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। दास्ताखेड़ी से विधायक गोपालसिंह इंजीनियर हनुमान दादा के दर्शन भक्ति करने बोलाई स्तिथ हनुमान मंदिर पहुंचे ओर दादा के दर्शन कर क्षेत्र में सभी तरह की खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर महेंद्रसिंह ठाकुर गऊखेड़ी, धर्मेन्द्र पहलवान मेहतवाड़ा,अजयसिंह गब्बर जावर भी साथ रहे ।

You may also like

कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था संभालती नजर आई पुलिस

कांवड़ या�...

हथकरघा दिवस पर बुनकरों के बीच पहुंचे विधायक, चलाया चरखा गोपालसिंह इंजीनियर ने खरीदे स्वदेशी वस्त्र, ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने का किया आह्वान

हथकरघा दि�...

टॉर्च की रोशनी से गूंजा संदेश—‘अवैध निर्माण हटाओ, आवासीय क्षेत्र बचाओ’

टॉर्च की र�...

नशे से दूर रहकर सपनों को दें नई उड़ान : संस्कृति स्कूल में जागरूकता अभियान

नशे से दूर ...

Share this article: WhatsApp Facebook