एक पेड़ माँ के नाम से गूंजा देवास भोपाल कॉरिडोर   सेवा संकल्प अभियान को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, विधायक इंजीनियर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध आयोजन के निर्देश

एक पेड़ माँ के नाम से गूंजा देवास भोपाल कॉरिडोर सेवा संकल्प अभियान को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, विधायक इंजीनियर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध आयोजन के निर्देश

कॉरिडोरएक पेड़ मां के नाम’ से गूंजा देवास-भोपाल कॉरिडोर
DBCPL-वर्टिस फाउंडेशन ने लगाए फलदार पौधे, दिया हरित भविष्य का संदेश
11 सितंबर 2026। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने की दिशा में देवास-भोपाल कॉरिडोर प्राइवेट लिमिटेड (DBCPL) एवं वर्टिस फाउंडेशन की सीएसआर टीम ने एट ठंडा क्षेत्र, हरिशबन में फलदार पौधों का रोपण किया।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत आम, जामुन और अमरूद सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल का संकल्प लेते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने की अपील की।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि आज लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए छाया, फल और शुद्ध हवा का आधार बनेगा। वृक्षारोपण महज औपचारिकता नहीं, बल्कि सुरक्षित भविष्य की जिम्मेदारी है।
कार्यक्रम में नितिन अग्रवाल, दिनेश पाटिल, सीएसआर प्रमुख एवं टीम सहित डीबीसीपीएल, एमपीआरडीसी और परियोजना से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


सेवा संकल्प अभियान को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, विधायक इंजीनियर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध आयोजन के निर्देश
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, सेवा-स्वच्छता से लेकर हितग्राही कल्याण और युवा नवाचार तक होंगी विभिन्न गतिविधियां
आष्टा। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आष्टा में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अभियान के तहत एक माह तक सेवा, स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता, हितग्राही कल्याण, युवा नवाचार और नागरिक दायित्व से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
इसी सिलसिले में शनिवार को स्थानीय विश्रामगृह में विधायक श्री गोपालसिंह इंजीनियर ने अभियान से जुड़े सभी नोडल अधिकारियों एवं विभाग प्रमुखों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्यक्रम की कार्ययोजना समय रहते तैयार कर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं, ताकि अभियान के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और सभी कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं प्रभावी रूप से संपन्न हों।
विधायक श्री इंजीनियर ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम बनकर न रह जाए, बल्कि इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ आम नागरिकों की भी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी के माध्यम से जनआंदोलन का स्वरूप देने पर जोर दिया।
सेवा से सामाजिक सरोकार तक जुड़ेंगे नागरिक
बैठक में बताया गया कि अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सेवा चित्र’, ‘सेवा स्मरण’, ‘आंगन का मिलन’, ‘कहानी बदलाव की’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
वहीं ‘सेवा मेरा योगदान’ अभियान के माध्यम से नागरिकों को रक्तदान, वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य परीक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक-मुक्त जागरूकता, महिला स्वास्थ्य, सड़क सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, नशामुक्ति, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता सहित करीब 25 प्रमुख सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।
‘सरकार आपके द्वार’ के जरिए मिलेगा योजनाओं का लाभ
अभियान के तहत ‘सेवा सेतु—सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के माध्यम से विधानसभा एवं विकासखंड स्तर पर शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पात्र नागरिकों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवेदन, आवश्यक दस्तावेज एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान में युवाओं को भी विशेष रूप से जोड़ा जाएगा। इसके लिए हैकाथॉन एवं इनोवेशन चैलेंज जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, श्रमदान सहित सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।
बैठक में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल, एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह किरार, सीईओ अमित व्यास सहित विभिन्न मंडल अध्यक्ष, विभागीय अधिकारी एवं अभियान के नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

You may also like

वर्दी की सेवा पूरी हुई, लेकिन लोगों के दिलों में बनी पहचान हमेशा रहेगी

वर्दी की स�...

एक पेड़ माँ के नाम से गूंजा देवास भोपाल कॉरिडोर   सेवा संकल्प अभियान को जनआंदोलन बनाने की तैयारी, विधायक इंजीनियर ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध आयोजन के निर्देश

एक पेड़ माँ ...

Russia’s new drone strategy: How jet-powered Gerans are changing the economics of warfare

Russia’s new drone strate...

'I definitely know how his mind works': Shreyas Iyer on Gautam Gambhir

'I definitely know how his ...

Share this article: WhatsApp Facebook