गणतंत्र दिवस पर ग्राम चन्नोठा को मिली 30 लाख के विकास कार्यो की सौगात

गणतंत्र दिवस पर ग्राम चन्नोठा को मिली 30 लाख के विकास कार्यो की सौगात

विधायक ने मांगलिक भवन का किया भूमिपूजन, टीन शेड का किया लोकार्पण

स्कूल परिसर में पैबर्स ब्लॉक लगाने की घोषण की

आष्टा । गणतंत्र दिवस पर आष्टा जनपद की ग्राम पंचायत चन्नोठा में आयोजित स्कूली बच्चों के साथ विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने ग्राम को 30 लाख के विकास कार्यो की सौगात दी । 

वही विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने विद्यालय परिवार एवं सरपंच की मांग पर स्कूल परिसर में पैबर्स ब्लॉक लगाने की घोषणा की ।

मुख्य समारोह के बाद ग्राम चन्नोठा के शासकीय माध्यमिक शाला में आयोजित मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में पहुचे विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने आयोजित भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा की आज ही के दिन संविधान निर्माता बाबा साहब द्वारा लिखित भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया था । आज देश को आजाद कराने वाले अमर शहीदों को भी हम सब याद कर उनेह नमन करते है । पूर्व वक्ताओं ने विकास की बाते बताई हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में विकसित भारत का जो सपना देखा है आज विकास का सिलसिला उसी सपने को साकार करने के रूप में ग्राम ग्राम,शहर शहर में विकास हो रहा है । आज ग्राम में 25 लाख की लागत से बनने वाले मांगलिक भवन का भूमिपूजन एवं 5 लाख की लागत से बने टीन शेड निर्माण का लोकार्पण किया गया है । इसके पूर्व में ग्राम में कई विकास हुए है,ओर आगे भी जो मांगे की गई है वो भी पूरी होगी । 

 

विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने कहा की सरकार ने ढाई हजार करोड़ की नर्मदा पार्वती लिंक योजना का लाभ इस ग्राम को भी मिला है । हम 6 माह में हर खेत तक नर्मदा मैय्या का जल पहुचाने वाले है । अब आपको नर्मदा स्नान के लिये आंवलीघाट, नेमावर जाने की जरूरत नही है,अब मैय्या आपके घर ही आ रही है । इससे आष्टा क्षेत्र में 202 ग्रामो में 75 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई होगी,हर खेत हरा भरा दिखेगा,पैदाबार बढ़ेगी,किसान तीन फसल पैदा कर सकेगा और खेती लाभ का धंधा बनेगी । विधायक ने कहा जल्दी ही 14 सो करोड़ की जल जीवन मिशन की हर घर नल से जल आपके घर तक पहुचने वाला है ।

आपके ग्राम के पास ही हाईवे पर औद्योगिक विकास के लिये स्मॉल स्कैल एंड्रस्ट्रीज की सौगात मिली है,जिसमे करीब 80 से अधिक छोटे छोटे उद्योग स्थापित होंगे,जिससे हमारे युवाओ को रोजगार भी मिलेगा । हमने सरकार से अपने क्षेत्र के लिये 57 मांगलिक भवन 25-25 लाख के स्वीकृत कराये है,जिसका लाभ आपके ग्राम को भी मिला है । 18 नये पंचायत भवन भी स्वीकृत कराये है । जब रोड, बिजली,पानी,स्वास्थ, सिंचाई,शिक्षा जैसे विकास के कार्य होते है तो ये ही विकसित भारत की अवधारणा को पूरी करते है । मोदी जी सबका साथ,सबका विकास और सबके विश्वास के साथ विकसित भारत के लक्ष्य को पाने में लगे है,हम सब को उनके प्रयासों को सफल बनाना है । कार्यक्रम को जिला भाजपा के उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल,जनपद पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि सोनू गुणवान,सुनील फरेला आदि ने भी संबोधित किया । सरपंच प्रतिनिधि सीताराम जेलवाल ने पंचायत की मांगों का मांग पत्र विधायक को सौपा,विधायक ने सभी मांगो को हल करने का भरोसा दिया । ग्राम की बुजुर्ग महिला गोकुलभाई ने विधायक को ग्राम में पानी की समस्या से अवगत करा कर बताया की पीने के पानी के लिये महिलाओं को सुबाह 4/5 बजे से दूर दूर तक जाना होता है विधायक ने तत्काल ग्राम में एक बोर खनन के निर्देश दिये । ग्रामीणों ने वर्षो पुराने तालाब की पाल टूटी होने,किसानों की जमीन आदि की शिकायत पर विधायक ने तत्काल एसडीएम को उक्त समस्या के निराकरण करने के निर्देश दिये। 

कार्यक्रम में पूर्व जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, वीरेन्द्र पटाडा,महेन्द्र ठाकुर,दिनेश सोलंकी,राहुल राजपूत,राजेन्द्र सिंह,अर्जुन सिंह,जितेन्द्र सोलंकी एसडीएम नितिन टाले, एसडीओपी आकाश अमलकर,बीआरसीसी अजबसिंह राजपूत,मनोज विश्वकर्मा  सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन,जनप्रतिनिधि, शिक्षक,विद्यार्थी आदि बड़ी संख्या में उपस्तिथ रहे । कार्यक्रम का संचालन राजेन्द्रसिंह ने किया । कार्यक्रम समापन पर सभी अतिथियों ने स्कूली बच्चों के साथ गणतंत्र दिवस पर आयोजित विशेष मध्यान्ह भोज में भाग लिया और भोजन किया

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook