श्री खाटू श्याम मंदिर-ट्रस्ट अध्यक्ष एवं सदस्यो का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया स्वागत सम्मान,विधायक ने समिति को हर सम्भव सहयोग और सेवा का दिया भरोसा

श्री खाटू श्याम मंदिर-ट्रस्ट अध्यक्ष एवं सदस्यो का विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने किया स्वागत सम्मान,विधायक ने समिति को हर सम्भव सहयोग और सेवा का दिया भरोसा

आष्टा । आष्टा नगर में खाटू श्याम बाबा के भक्तों की लंबे समय से मंदिर निर्माण की भावना अब मूर्त रूप ले रही है । आष्टा शुजालपुर मार्ग पर स्थित खाटू श्याम कॉलोनी में कामना सिद्धि श्री श्याम मंदिर के भक्तों की भावना अनुरुप कॉलोनी में भव्य बाबा खाटू श्याम जी का मंदिर निर्माण का कार्य बाबा के भक्तों द्वारा शुरू किया गया है । पिछले दिनों बाबा खाटू श्याम जी के भक्तों की एक बैठक मंदिर निर्माण स्थल पर हुई जिसमें आष्टा नगर के समाजसेवी खंडेलवाल परिवार के युवा सदस्य विजय खंडेलवाल को भक्तों द्वारा खाटू श्याम बाबा मंदिर निर्माण समिति एवं ट्रस्ट का सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया । आज आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा विधायक कार्यालय पर बाबा खाटू श्याम मंदिर ट्रस्ट के नव नियुक्त अध्यक्ष युवा समाजसेवी विजय खंडेलवाल एवं सभी भक्तों को आमंत्रित कर उनका भव्य स्वागत और सम्मान किया । विधायक गोपालसिंह इंजीनियर द्वारा खाटू श्याम मंदिर निर्माण समिति एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष विजय खंडेलवाल का साफा बांध कर एवं रामनामी दुपट्टा पहना कर उनका  स्वागत और सम्मान कर इस पुनीत कार्य का बीड़ा उठाने एवं अध्यक्ष चुने जाने पर उन्हें बधाई दी । साथ ही खाटू श्याम बाबा मंदिर निर्माण एवं ट्रस्ट समिति के राजेश मेवाड़ा बिजोरी , अमन मेवाड़ा , हर्ष राठौर ( जय दुर्गे ) ,हर्ष राठौर ( विशाल ट्रेडर्स ), प्रकाश नायक, नाना सोनी जे पी नायक  अमोद जैन . पप्पू लखेरा  , विजय टेलर ,विजय सोनी हंसूं सोनी, लोकेश परमार ( श्री नाथ ), नरेंद्र मेहता ( लखदातार ) लालू सोनी सुशील विश्वकर्मा सहित सभी भक्तों,सदस्यो का भी विधायक गोपालसिंह इंजीनियर ने रामनामी दुपट्टे पहना कर स्वागत किया । इस अवसर पर बाबा खाटू श्याम मंदिर निर्माण एवं ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं सभी सदस्यों को विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर में बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि उनके लायक जब भी कोई कार्य हो वे हमेशा बाबा की सेवा के लिए तत्पर और समर्पित है । इस अवसर पर अध्यक्ष विजय खंडेलवाल ने विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर को बाबा खाटू श्याम मंदिर निर्माण स्थल पर पधारने का निमंत्रण दिया जिसे विधायक ने स्वीकार करते हुए जल्द ही निर्माण स्थल का भ्रमण करने का उन्हें आश्वासन दिया  । स्वागत सम्मान के शुभ अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष धारासिंह पटेल,पूर्व जिला मीडिया प्रभारी सुशील संचेती, भाजपा नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि विशाल चौरसिया विशेष रूप से उपस्तिथ रहे ।

You may also like

'Let me die in peace right now': Chargesheet reveals Twisha's chilling final message

'Let me die in peace right ...

David and Victoria Beckham win planning battle at £6.15m Cotswolds home

David and Victoria Beckham ...

WC: India coach questions FIH over China’s penalty stroke, later deletes posts

WC: India coach questions F...

House rent in most EU capitals exceed minimum wage

House rent in most EU capit...

Share this article: WhatsApp Facebook