कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था संभालती नजर आई पुलिस
कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था संभालती नजर आई पुलिस।
नियम तोड़ने वाले 28 वाहन चालकों पर कार्रवाई, ₹13,700 का जुर्माना
आष्टा। करणी सेना द्वारा शनिवार को किलेरामा से बाईपास चौपाटी तक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा के दौरान शहर में यातायात सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने प्रमुख मार्गों और चौराहों पर व्यवस्था संभाली।
यात्रा शनि मंदिर, भोपाल नाका, नया बस स्टैंड, पुराना बस स्टैंड, अन्नपूर्णा मंदिर, प्राचीन शंकर मंदिर, इंदौर नाका और अलीपुर होते हुए बाईपास चौपाटी पहुंची।
इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 28 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर कुल ₹13,700 का जुर्माना वसूला गया। वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करते हुए सावधानी से वाहन चलाने की अपील की गई।
वहीं स्कूलों की छुट्टी के समय कॉलोनी चौराहा, काला तालाब और भोपाल नाका क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती गई। पुलिस ने बच्चों और स्कूल बसों को सुरक्षित तरीके से निकलवाते हुए यातायात व्यवस्था बनाए रखी